फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata motors increase the price of flagship suv Hexa, know here in details

Tata Hexa की कीमत में इजाफा Harrier से हुई महंगी

Mon, 28 Jan 2019 12:01 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 28 Jan 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Tata motors increase the price of flagship suv Hexa, know here in details
Tata Hexa

टाटा मोटर्स ने हाल ही में हैरियर को लॉन्च किया। जिसे लेकर कंपनी काफी सुर्खियों में भी रही। लेकिन आपको बता दें, हैरियर की लांचिंग के तुरंत बाद कंपनी ने फ्लैगशिप मॉडल Tata Hexa की कीमत बढ़ा दी है। जिससे अब टाटा हैरियर से Hexa की कीमत ज्यादा हो गई हैै।

विज्ञापन


जहां पहले Tata Harrier की कीमत 12.69 लाख रुपए थी वहीं Tata Hexa की कीमत 12.99 लाख रुपये हो गई है। टाटा मोटर्स की दोनों गाड़ियों में काफी फर्क देखने को मिलता है। जहां Harrier एक लाइफस्टाइल SUV गाड़ी है, वहीं टाटा Hexa एक फैमिली ओरिएंटेड कार है। Hexa की बढ़ी हुई कीमत उनके मॉडल के आधार पर तय की गई है।
विज्ञापन


जिसमें XE, XM/XMA, XM+ और XT/XTA/XTA4X4 वेरिएंट की कीमत 42 हजार रुपए तक बढ़ा दी गई है। जबकि बाकी वेरिएंट की कीमत में मात्र 19 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। टाटा हैक्सा के इंजन में कंपनी ने पुराने वाला 2.2-लीटर इंजन दिया  है। जो कि154 बीएचपी पावर और 400एनएम पीक टॉर्क जनेरेट करने की क्षमता रखता है जिसे कंपनी ने 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कार में 16-इंच के अलॉय व्हील्स,चारकोल ग्रे कलर स्कीम,फॉगलैंप्स,रिवर्स पार्किंग सेंसर,रिवर्स पार्किंग कैमरा,कार के इलैक्ट्रिक विंग मिरर,लैदर से ढकी स्टीयरिंग व्हील,ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल के साथ डुअल एसी,क्रूज़ कंट्रोल के साथ ऑटोमैटिक हैडलैंप्स और रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे बहेद ही शानदार फीचर्स दिए गए हैं।


  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed