फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   simple one electric scooter launch date in inida simple one driving range simple one electric scooter price

Simple One: जल्द लॉन्च होगा दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलेगा 240 किमी, 20 मिनट में होगा चार्ज

Thu, 08 Jul 2021 12:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 08 Jul 2021 12:08 PM IST
सार

बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की स्टार्टअप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने कुछ महीने पहले भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में अपनी शुरुआत की घोषणा की थी। अब कंपनी ने एलान किया है कि वह जल्द ही अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। 

विज्ञापन
simple one electric scooter launch date in inida simple one driving range simple one electric scooter price
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy

विस्तार

Simple One Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में अगली बड़ी चीज होने वाले हैं। भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक स्टार्टअप हैं। उनमें से कुछ पहले ही बड़ा नाम बन चुके हैं जबकि कुछ अभी भी वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। सिंपल एनर्जी उन ईवी ब्रांडों में से एक है जो मौजूदा समय में बहुत अधिक वादा कर रही है। बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की स्टार्टअप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने कुछ महीने पहले भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में अपनी शुरुआत की घोषणा की थी। अब कंपनी ने एलान किया है कि वह जल्द ही अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। 
विज्ञापन


पहले इस स्कूटर को 2021 की पहली छमाही में बिक्री के लिए उतारा जाना था, लेकिन कोविड -19 की दूसरी लहर की वजह से कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया। कंपनी ने एलान किया है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आधिकारिक तौर पर 15 अगस्त, 2021 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीजर भी जारी किया था। 
विज्ञापन

अब तक इस स्कूटर को मार्क II कोडनेम से जाना जाता था। लेकिन भारतीय बाजार में इसे एक नए नाम के साथ उतारा जाएगा। सिंपल एनर्जी के आने वाले नए स्कूटर का नाम Simple One रखा गया है। सिंपल एनर्जी ने सिंपल वन नाम के लिए पहले से ही ट्रेडमार्क फाइल कर दिया है। Simple One Electric Scooter को भारत में कई मौकों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया। 

बैटरी और पावर

आनेवाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एक लंबी दूरी का इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी टॉप-स्पीड 103 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि अनुसार, Simple One सिर्फ 3.6 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें 4.8 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है जो 9.4 hp का पावर और 72 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

240 किमी की ड्राइविंग रेंज

यह स्कूटर एक बार फुल चार्जिंग के बाद इको मोड में 240 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एथर 450एक्स, बजाज चेतक और टीवीएस आईक्यूब और Ola के आने वाले नए स्कूटर से होगा। 
 

चार्जिंग का समय

सिंपल वन स्कूटर के साथ फास्ट चार्जिंग सिस्टम भी मिलेगा। हालांकि इस स्कूटर को सामान्य घरेलू सॉकेट से ही चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग सिस्टम के जरिए इसे सिर्फ 20 मिनट में 50 फीसदी और 40 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं फुल चार्जिंग में करीब 1 घंटा 5 मिनट का समय लगेगा। हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी इस स्कूटर के लॉन्च के बाद ही सामने आ सकेगी। 
 

कितनी होगी कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल Simple One स्कूटर को बंगलूरू, चेन्नई और हैदराबाद में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद कंपनी इसे देश के अन्य शहरों में भी लॉन्च करने की तैयारी में है। कीमत की बात करें तो, कंपनी अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी प्रतिद्वंद्वी कीमत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस स्कूटर को 1.10 लाख रुपये से 1.20 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed