फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   scooter and motorcycles price will increase from 1st of April

स्कूटर व मोटरसाइकिल खरीदने का सबसे अच्छा मौका

Wed, 15 Mar 2017 08:55 PM IST
Updated Wed, 15 Mar 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
scooter and motorcycles price will increase from 1st of April
मोटसाइकिल व स्कूटरों की कीमत बढेगी।

ढेर सारे बदलावों के साथ 1 अप्रैल से बीएस 4 मानक लागू होने जा रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर दुपहिया वाहनों पर पड़ने वाला है। कई जरूरी अपडेट के साथ इस नॉम्स को फॉलो करने के लिए कंपनियों ने काफी निवेश किया है। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया है कि मोटरसाइकिल व स्कूटर की कीमतों में 4 से 6 हजार रुपये तक की बढोत्तरी हो जाएगी। अगर कंपनियां इस मानक को फॉलो करने के लिए लगाई कीमत को ग्राहकों से नहीं वसूलेंगी तो उन्हें मुनाफा कमाना बहुत मुश्किल होगा। वैसे पहले से ही रॉ मैटीरियल की कीमत में हुई बढ़ोत्तरी के बाद दुपहिया कंपनी बहुत कम मार्जिन पर कारोबार कर रही हैं। हर मोटरसाइकिल व स्कूटर निर्माता कंपनी इस वृद्वि को लागू करने जा रही हैं। 

विज्ञापन


 मोटरसाइकिल कंपनियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती उस माल को बेचने को लेकर है जो बनकर रखा है और जिनमें इन मानकों को अपग्रेड नहीं किया जा सकता। नोटबंदी के चलते कंपनियों का स्टॉक काफी ज्यादा बचा हुआ है। इसलिए दुपहिया निर्माता कंपनियों को सरकार से उम्मीद है कि उन्हें पुराने माल को आगे भी बेचने का कुछ वक्त मिलेगा। लेकिन नए मानकों को लगभग सभी कंपनियों ने अपने सभी मॉडलों में इंप्लीमेंट कर दिया है। कुछ कंपनियां पहले से ही बीएस 4 मानक वाले वाहनों को बेच रही हैं। 
विज्ञापन


अगर अभी तक आपने मोटरसाइकिल नहीं खरीदी है तो यह बढ़िया वक्त है बाइक खरीदने का। कुछ कंपनियां अपने पुराने स्टॉक वाले मोटरसाइकिलों व स्कूटरों पर डिस्काउंट भी ऑफर कर रही हैं। ऑटोनिर्माता संगठन सियाम की मानें तो 1 अप्रैल आने के बाद भी कंपनियों के पास 7.5 लाख टू व्हीलर व 75 हजार कॉमर्शियल वाहन व 45 हजार थ्रीव्हीलर तथा 20 हजार पैसेंजर्स कारों की इंवेंटरी बची रह जाएगी। इसका फायदा फिलहाल ग्राहक उठा सकते हैं क्योंकि कंपनियां अपनी पुरानी इंवेंटरी को निकालकर नए माल पर फोकस करना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed