फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   People of Pune opposing to wear helmets, know the reason

इस शहर के लोग कर रहे हेलमेट पहनने का विरोध, अजीबो गरीब है कारण

Fri, 23 Nov 2018 10:44 AM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
आॅटो डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
People of Pune opposing to wear helmets, know the reason
helmet

पुणे शहर बिना हेलमेट राइडिंग के लिए मशहुर है। हर बार वहां एक नया पुलिस कमिशनर आकर शहर में हेलमेट पहनने के नियम को लागू करता है। पिछले कुछ समय में यहां करीब 210 लोग सड़क हादसे का शिकार हो चुके हैं। जिससे मजबूर होकर नए कमिश्नर ने 1 जनवरी से हेलमेट पहनने को जरूरी कर दिया है। 

विज्ञापन


लेकिन वहां के लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। कुछ लोगों ने मिलकर  Anti-Helmet Compulsion Action Committee (AHCAC) नाम का एक ग्रुप बनाया जिसमें कार्यकर्ता, नेता, उद्योगपति, NGO तक भी शामिल हैं। पुणे के एक अखबार में प्रकाशित आर्टिकल के मुताबिक लोग हेलमेट न पहनने के कई बहाने बता रहे हैं। जिसमें कुछ इसे जुमले के तौर पर ले रहे हैं। 

विज्ञापन

People of Pune opposing to wear helmets, know the reason
open face helmet

एनसीपी के नेता और इस ग्रुप के मेग्बर अंकुश काकड़े इस पूरे संज्ञान पर कहते हैं कि हम इस नियम का विरोध करते हैं। क्योंकि ये नियम राइडर की स्पीड में दिक्क्तें पैदा करते हैं। इनके अनुसार अगर राइडर की स्पीड मात्र 20-25 किमी/घंटे की है तो उसे हेलमेट पहनने पर मजबूर नहीं करना चाहिए।

पुणे में नेता और कई ग्रुप के मेम्बर हेलमेट न पहनने पर अपने तर्क रख रहे हैं तो वहीं नियम लागू करने वाले कमिशनर वैंकटेश्म कहते हैं कि हालात को बदलना जरूरी है। हेलमेट न होने से करीब 210 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हम इस नियम को सिर्फ इसलिए लागू करना चाहते हैं ताकि लोग सुरक्षित राइडिंग का फायदा उठा सकें। हालांकि हम लोगों की सोच को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed