{"_id":"6348b49b76fc1b71cd0ebc9c","slug":"passenger-vehicle-sales-up-92-percent-in-festive-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"Festive Season: त्योहारी सीजन में यात्री वाहनों की बिक्री 92 फीसदी बढ़ी, आंकड़े दे रहे गवाही","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Festive Season: त्योहारी सीजन में यात्री वाहनों की बिक्री 92 फीसदी बढ़ी, आंकड़े दे रहे गवाही
Fri, 14 Oct 2022 06:30 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 14 Oct 2022 06:30 AM IST
सार
कारों की बिक्री सितंबर में 122.2 फीसदी बढ़कर 1,42,727 इकाई पहुंच गई। सितंबर, 2021 में कुल 64,235 कारें बिकी थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारों के दौरान मजबूत मांग के दम पर यात्री वाहनों (पीवी) की थोक बिक्री इस साल सितंबर में सालाना आधार पर 92% बढ़कर 3,07,389 इकाई पहुंच गई। पिछले साल सितंबर में देशभर में कुल 1,60,212 यात्री वाहन बिके थे।
विज्ञापन
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के बृहस्पतिवार के आंकड़ों के मुताबिक, कारों की बिक्री सितंबर में 122.2 फीसदी बढ़कर 1,42,727 इकाई पहुंच गई। सितंबर, 2021 में कुल 64,235 कारें बिकी थीं।
विज्ञापन
इस दौरान एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की बिक्री 72.72 फीसदी बढ़कर 1,51,759 इकाई पहुंच गई। सितंबर तिमाही में सभी श्रेणी के कुल 60,52,628 वाहन बिके। यह पिछले साल से 18.32% ज्यादा है। सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, एंट्री लेवल दोपहिया व यात्री वाहनों की कमजोर मांग चिंता का विषय है और खासकर ग्रामीण इलाकों से।
विज्ञापन
3,07,389 यात्री वाहन बिके देशभर में इस साल सितंबर के दौरान 122.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई कारों की बिक्री में एसयूवी में 72.72 फीसदी का उछाल रहा। सितंबर में वाहनों का उत्पादन भी 88 फीसदी बढ़कर 3,72,126 इकाई पहुंच गया।
इन श्रेणियों में भी दिखी बढ़ोतरी
वाहन सितंबर, 22 तेजी
दोपहिया 17,35,199 12.9%
मोटरसाइकिल 11,14,667 18.0%
स्कूटर 5,72,919 9.0%
वाणिज्यिक 2,31,880 39.0%
तिपहिया 50,626 73.43%
ई-रिक्शा 2,950 146.86%
यात्री वाहन : पहली छमाही में रिकॉर्ड बिक्री
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही यानी अप्रैल-सितंबर में कुल 19,36,740 यात्री वाहन बिके। यह किसी भी पहली छमाही में यात्री वाहनों की अब तक की सर्वाधिक बिक्री है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 13,87,714 इकाई था। इस दौरान कारों की बिक्री सालाना आधार पर 29.19 फीसदी बढ़कर 8,79,954 इकाई पहुंच गई।
सितंबर तिमाही में 38 फीसदी तेजी
चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में यात्री वाहनों की बिक्री 38 फीसदी बढ़कर 10,26,309 इकाई पहुंच गई। इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 46,73,931 इकाई पहुंच गई।
रेपो दर में वृद्धि बाजार के लिए चिंताजनक
चिप संकट कम होने से बिक्री में तेजी आई है। पर, सीएनजी की कीमतों में वृद्धि, उच्च रेपो दर व रूस-यूक्रेन संघर्ष बिक्री प्रभावित कर सकते हैं। -विनोद अग्रवाल, अध्यक्ष सियाम