खरीदें ये शानदार सेडान कार, फ्री मिलेगी Maruti Wagon R कार !
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑडी ए3 सेडान ने अहम पड़ाव हासिल करते हुए देश में अपने 5 साल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। यानी कि देश में ऑडी ए3 को बिकते हुए पांच साल पूरे हो गए हैं। ऑडी ए3 को 2014 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था वहीं 2014 में ही इस कार को वर्ल्ड कार घोषित किया गया था। अब ऑडी इस कार पर वैगन आर की कीमत जितना डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
कंपनी की बेस्ट सेलिंग कारों में शामिल
वहीं भारत में इस कार को बेहद आकर्षक कीमतों पर लांच किया गया था और तब से लेकर ऑडी ए3 कंपनी की बेस्ट सेलिंग कारों में शामिल है। कंपनी ने ऑडी ए3 का फेसलिफ्ट अप्रैल 2017 में लांच किया था। ऑडी ए3 के डीजल इंजन का मुकाबला Mercedes Benz CLA Class से है।
शुरुआती कीमत 28.99 लाख रुपये
वहीं ए3 के पांच साल पूरे होने पर कंपनी अपनी इस पॉपुलर सेडान पर विशेष ऑफर दे रही है। कंपनी ऑडी ए3 पर 5 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है और इसकी शुरुआती एक्स. शो. कीमत 28.99 लाख रुपये है। विशेष ऑफर के तहत 4 वेरियंट्स की कीमत इस प्रकार होंगी। 35 TFSI प्रीमियम प्लस की कीमत 28.99 लाख रुपये (33.12 लाख पुरानी कीमत), 35 TFSI Technology की कीमत 30.99 लाख रुपये (पुरानी कीमत 34.57 लाख रुपये), 35 TDI प्रीमियम प्लस की कीमत 29.99 लाख (पुरानी कीमत 34.93 लाख रुपये) और 35 TDI Technology की कीमत 31.99 लाख रुपये (पुरानी कीमत 36.12 लाख रुपये) हो गई है।
425 लीटर का बूस्ट स्पेस
ऑडी ए3 में पैनोरैमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग के साथ ऑडी फोन बॉक्स, रिअर वेंट्स के साथ डुअल जोन एयर कंडीशनर का फीचर मिलेगा। ऑडी ए3 की लंबाई 4456 एमएम, चौड़ाई 1796 एमएम और 1416 एमएम है और व्हीलबेस 2637 एमएम का है। इसमें 425 लीटर का बूस्ट स्पेस दिया गया है, जबकि पीछे की सीट्स को फोल्ड करके लगेज स्पेस को 1100 तक बढ़ाया जा सकता है।
पेट्रोल इंजन 19.2 किमी प्रति लीटर, डीजल इंजन 20.38 किमी प्रति लीटर का माइलेज
ऑडी ए3 डीजल और पेट्रोल दोनों में आती है। 7 स्पीड ऑटोमैटिक 1.4 लीटर का TFSI पेट्रोल इंजन 150 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन 143 एचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। पेट्रोल इंजन 19.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज, जबकि डीजल इंजन 20.38 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।