{"_id":"5eb918318ebc3e90322f2c89","slug":"okinawa-electric-scooter-okinawa-producttion-plant-lockdown-3-electric-vehicles-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Okinawa ने फिर शुरू किया उत्पादन, फिलहाल तैनात होंगे सिर्फ 25 फीसदी कर्मचारी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Okinawa ने फिर शुरू किया उत्पादन, फिलहाल तैनात होंगे सिर्फ 25 फीसदी कर्मचारी
Mon, 11 May 2020 02:47 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 11 May 2020 02:47 PM IST
सार
लंबे समय बाद एक बार फिर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने कारखाने खोलने शुरू कर दिए हैं। दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी Okinawa (ओकिनावा) ने 25 फीसदी कार्यबल के साथ उत्पादन फिर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Okinawa Electric Vehicle
- फोटो : Okinawa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओकिनावा ने सोमवार को बताया कि उसके राजस्थान में भिवाड़ी संयंत्र और हरियाणा में गुरुग्राम स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में कामकाज दोबारा शुरू हो गया है।
ओकिनावा ने एक बयान में कहा कि साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों का ख्याल रखते हुए उसके कार्यालय, संयंत्र और डीलरशिप नेटवर्क ने परिचालन दोबारा शुरू किया है।
विज्ञापन
ओकिनावा ने एक बयान में कहा कि साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों का ख्याल रखते हुए उसके कार्यालय, संयंत्र और डीलरशिप नेटवर्क ने परिचालन दोबारा शुरू किया है।
कंपनी ने अपने डीलरों से भी 25 फीसदी कार्यबल के साथ काम करने के लिए कहा है। संयंत्र से उत्पादों को बाहर निकालते समय उन्हें सैनेटाइज (कीटाणुमुक्त) किया जाएगा। वहीं डीलर के यहां पहुंचने पर इसकी पुनरावृत्ति होगी।
कंपनी के प्रबंध निदेशक जीतेंदर शर्मा ने कहा कि सरकार के आर्थिक गतिविधियों के लिए राहत की घोषणा के साथ ही उत्पादन फिर शुरू करने का निर्णय किया गया।
कंपनी के प्रबंध निदेशक जीतेंदर शर्मा ने कहा कि सरकार के आर्थिक गतिविधियों के लिए राहत की घोषणा के साथ ही उत्पादन फिर शुरू करने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में जारी लॉकडाउन के तीसरे चरण में उद्योगों को दी गई सशर्त छूट का लाभ उठाते हुए विभिन्न वाहन कंपनियों ने अपने डीलर शोरूम और संयंत्र दोबारा चालू किए हैं।
ह्यूंदै मोटर इंडिया ने कहा कि उसके चेन्नई कारखाने का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। कंपनी ने कहा कि काम शुरू करने के पहले दिन ही प्लांट में 200 कारों का उत्पादन किया गया है। बता दें कि देशभर में वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के कारण सभी ऑटो कंपनियों ने अपने कारखाने और डीलरशिप को बंद कर दिया था।

ऑटोमोबाइल निर्माताओं के साथ ही कई वाहन कलपुर्जा कंपनियों ने भी अपना कारखानों में उत्पादन शुरू किया है।
होंडा मोटरसाइकिल, डैमलर इंडिया, बीएमडब्ल्यू जैसी वाहन कंपियों और स्वराज इंजन, फैडरल मोगल, गोएल्जे इंडिया वाहन कलपुर्जा कंपनियों ने स्थानीय प्रशासन से अनिवार्य अनुमतियां मिलने के बाद बृहस्पतिवार को अपने डीलर शोरूम/ संयंत्र खुलने की सूचना दी।

वहीं इससे पहले बुधवार को Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया), Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज), Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड), Isuzu Motors ( इसुजू मोटर्स) और TVS Motor (टीवीएस मोटर) समेत कई अन्य कंपनियों ने भी अपने प्लांट का परिचालन दोबारा शुरू करने की जानकारी दी थी।