फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Nitin gadkari action will also be taken on contractors who build bad roads

अब खराब सड़क बनाने वाले ठेकेदारों पर भी लगेगा एक लाख रुपये का जुर्माना

Sat, 28 Sep 2019 01:39 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 28 Sep 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Nitin gadkari action will also be taken on contractors who build bad roads
Nitin gadkari motor vehicle act 2019 traffic fines - फोटो : Amar Ujala

देश में एक सितंबर से नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद  ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को भारी जुर्माना भरना पड़ रहा है। लेकीन आम जनता ने खराब सड़कों के लिए सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया है। ऐसे में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करके कहा है कि खराब सड़कों का निर्माण करने वाले ठेकेदारों पर भी भी जुर्माना लगाया जाएगा। यातायात के नए संसोधित नियमों के लागू होने के बाद गडकरी लगातार एक्टिव मोड में दिख रहे हैं।

विज्ञापन

नए मोटर व्हीकल 2019 के तहत सिर्फ आम लोगों के लिए पेनल्टीज और जुर्माने की राशि ही नहीं बढ़ाई गई बल्कि सड़क के ठेकेदारों द्वारा फॉल्टीसड़क डिजाइन, निम्न स्तर का निर्माण और रख-रखाव में लापरवाही करने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।     

विज्ञापन
 


केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

नए मोटर व्हीकल एक्ट को कई लोग सही बता रहे हैं तो काफी लोग इसका विरोध भी करते हुए नजर आ रहे हैं। लोग शिकायत कर रहे हैं कि गाड़ी की RC, लाइसेंस, इंश्योरेंस और  पीयूसी को डिजिलॉकर (Digilocker) या एम परिवहन ऐप (mparivahan app) में रखने के बाद भी पुलिस उसको वैध नहीं मान रही है और चालान काट रही है। इतना ही नहीं पुलिस लोगों को परेशान भी कर रही है। इन हालात को देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों और सभी राज्यों की पुलिस को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें अगर कोई चालक अपनी गाड़ी के सभी पेपर्स (आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, इन्श्योरेंस, पीयूसी) मोबाइल फोन में डिजिलॉकर या एम परिवहन ऐप पर दिखाता है तो उसे उसे वैध माना जाए और उनका कोई चालान भी ना किया जाए।
 

इन पांच बातों के लिए नहीं होगा आपका चालान

नए मोटर व्हीकल एक्ट में के अंतर्गत जिन पांच बातों के लिए चालान का प्रवाधान नहीं हैं उनके बारे में हम आपको बता रहे हैं...
  1. अगर आप आधी बाजू की शर्ट पहन कर गाड़ी चलाते हैं तो आपका चालान नहीं होगा
  2. अगर आप लुंगी-बनयान पहनकर गाड़ी चलाते हैं तब भी आपका कोई चालान नहीं कटेगा
  3. गाड़ी में एक्स्ट्रा बल्ब नहीं रखने पर भी आपका चालान नहीं काटा जायेगा   
  4. अगर गाड़ी का शीशा गंदा हो, तब भी आपका चालान नहीं कटेगा
  5. चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर आपका चालान नहीं कटेगा


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed