फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Micro, Small, Medium enterprises stopped new recruitment, suffering from slowdown in auto sector

ऑटो सेक्टर में अभी और जाएंगी नौकरियां! पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों को नहीं मिल रहे ऑर्डर

Fri, 16 Aug 2019 12:50 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 16 Aug 2019 12:50 PM IST
सार

  • ऑटो सेक्टर पर मंदी की मार
  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम नहीं कर रहे नई भर्तियां
  • काम के घंटों में की कमी
  • कंपनियों के टर्नओवर में 14.5 फीसदी की गिरावट

विज्ञापन
Micro, Small, Medium enterprises stopped new recruitment, suffering from slowdown in auto sector
Auto Financial Results - फोटो : Social

विस्तार

ऑटो सेक्टर में छाई मंदी का असर अब दूसरे सेक्टर्स पर भी पड़ना शुरू हो गया है। यहां तक कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम कंपनियों पर इसकी आंच आनी शुरू हो गई है। ऑटो कंपनियों से उन्हें पार्ट्स के लिए समुचित ऑर्डर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे इनकी वित्तीय हालत पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

विज्ञापन

काम के घंटों में कमी

माइक्रो, स्माल और मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) कंपनियों ने भी ऑटो कंपनियों की तरह अपने काम के घंटों में कमी कर दी है। साथ ही इन कंपनियों ने नई भर्तियों पर रोक लगा दी है और अब वे लोगों से नौकरी से बाहर निकालने की तैयारी कर रहे हैं। मॉर्निंग स्टैंडर्ड में छपी न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑटो इंडस्ट्री में छाई मंदी का नकारात्मक असर इस सेक्टर पर भी पड़ रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः  देश में गाड़ियों पर GST कम होने की उम्मीद नहीं, ये हैं बड़े कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिल रहा उधार

मशीन कास्टिंग, सीएनसी मशीन पार्ट्स, नॉड्यूलर कास्ट आयरन, स्टील फोर्जिंग की निर्माता गुड़गांव की सोलो मैन्यूफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड के एमडी संदीप किशोर जैन का कहना है कि इस सेक्टर पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तो टियर-1 ऑरिजनल इक्विपमेंट्स निर्माता कंपनियों से ऑर्डर भी कम मिल पा रहे हैं, साथ ही उन्हें अब उधार भी नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि वित्त 2019 की पहली तिमाही में कंपोनेंट्स की बिक्री में 35 फीसदी की गिरावट आई है।

हालात में सुधार की गुंजाइश नहीं!

जबकि इस सेक्टर में पहले ये हालत थी कि मांग को पूरी करने के लिए वर्कर ओवरटाइम कर रहे थे, लेकिन अब काम काफी रह गया है। वहीं इस सेक्टर को आगामी त्यौहारी सीजन से भी कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। जैन का कहना है कि अभी तक सेक्टर में सुधार के लिए कोई उदम नहीं उठाए गए हैं और उन्हें नहीं लगता है कि आगे हालात में सुधार आने वाला है।

मैनपावर में कमी करने की योजना

फरीदाबाद स्थित मेटल रॉड्स, इंडस्ट्रीयल शॉफ्ट, वाल्व गाइड्स और मेटल बुश बनाने वाली न्यूटेक इंटरप्राइजेज के सीईओ आदर्श कपूर का कहना है कि छोटे निर्माता अब नौकरियों में कटौती करने की बात कर रहे हैं। वह बताते हैं कि उनकी कंपनी भी मैनपावर में कमी करने की योजना बना रही है, जिससे तकरीबन 20 से 25 फीसदी लोगों की नौकरी जा सकती है। वह कहते हैं कि जब मांग ही नहीं है, इसलिए काम भी नहीं है।   

टर्नओवर में 14.5 फीसदी की गिरावट

कपूर बताते हैं कि पिछली दो तिमाही से लगातार उनकी फर्म में 25 से 30 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन यानी ACMA के मुताबिक वित्त वर्ष 2019 में ऑटो कंपोनेंट्स निर्माता कंपनियों के टर्नओवर में 14.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed