फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti vitara brezza has a strong demand in market

मारुति की इस कार ने बाजार में सभी को पछाड़ा

Fri, 24 Mar 2017 06:19 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 24 Mar 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
maruti vitara brezza has a strong demand in market
मारुति विटारा ब्रेजा - फोटो : cardekho

मारुति ने ऑटो एक्सपो 2016 के दौरान 8 मार्च को अपनी पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा को लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के बाद से विटारा ब्रेजा ने बाजार में धमाल मचा रखा है। कभी इस सेगमेंट में केवल फोर्ड इकोस्पोर्ट की पैठ थी, जिसे मारुति की विटारा ब्रेजा ने कम कर दिया है। 

विज्ञापन


मार्च 2016 से जनवरी 2017 के बीच मारुति ने ब्रेजा के 94,100 यूनिट बेचें हैं। अगर एवरेज सेल की बात करें तो प्रति माह कार के लगभग 8,554 यूनिट की बिक्री हुई है। मारुति ने फरवरी 2017 में 10,046 ब्रेजा की सेल की है। इससे साफ नजर आता है कि मारुति ने एक साल में ब्रेजा की एक लाख यूनिट बेचने का टार्गेट प्राप्त कर लिया है। ब्रेजा ने किसी समय तेजी से बिकने वाली ह्युंडई क्रेटा की बराबरी कर ली है। 
विज्ञापन


मारुति की विटारा ब्रेजा 6 वेरिएंट में उपलब्ध है। अभी मारुति की इस कार पर लगभग पांच महीनों की वेटिंग चल रही है। ब्रेजा लोगों को कई मायनों में पसंद आ रही है। विटारा ब्रेजा 7.26 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लोगों को एक अच्छा सौदा लग रही है। मारुति की इस कार का टॉप वेरिएंट ब्रेजा जेडडीआई प्लस 9.70 लाख रुपये का आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें किन से है मुकाबला

maruti vitara brezza has a strong demand in market
मारुति विटारा ब्रेजा - फोटो : Cardekho

मारुति ने इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 1.3 लीटर का डीजल इंजन दिया है। हालांकि कार में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पेट्रोल वेरिएंट का न होना थोड़ा खलता जरूर है। उम्मीद है कि कंपनी ब्रेजा को पेट्रोल वेरिएंट के साथ बाजार में जल्द ही उतार सकती है। 

ब्रेजा ने बाजार में अपने विरोधियों को बहुत हद तक पछाड़ दिया है। भारतीय कार बाजार में मौजूदा समय में विटारा ब्रेजा का फोर्ड इकोस्पोर्ट से कड़ा मुकाबला है। फोर्ड की इकोस्पोर्ट के डीजल वेरिएंट की कीमत 7.76 लाख से 10.19 लाख रुपये तक है। साथ ही ब्रेजा का मुकाबला महिंद्रा की टीयूवी-300 और नोवास्पोर्ट से भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed