फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Karnataka State Government planning to ban pillion riding on two-wheelers upto 100 cc

टूव्हीलर पर नहीं बैठ पाएगी दूसरी सवारी, कर्नाटक सरकार लगाने जा रही रोक

Sun, 22 Oct 2017 11:56 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Sun, 22 Oct 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
Karnataka State Government planning to ban pillion riding on two-wheelers upto 100 cc
pillion riding on two-wheelers
कर्नाटक में 100 सीसी तक के दुपहिया वाहनों पर दूसरी सवारी के बैठने पर रोक लग सकती है। राज्य सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। कर्नाटक के परिवहन विभाग ने पीछे बैठे यात्री की सुरक्षा के मद्देनजर ऐसा करने का फैसला लिया है। विभाग का मानना है कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाओं में पीछे वाला यात्री भी शिकार बन जाता है। 
विज्ञापन


बंगलूरू मिरर के मुताबिक, कर्नाटक सरकार ने पिछली सवारी पर रोक लगाने के लिए हाई कोर्ट में हलफनामा भी दाखिल कर दिया है। माना जा रहा है कि इस संबंध में एक हफ्ते के भीतर आधिकारिक सर्कुलर जारी किया जा सकता है। 
विज्ञापन


पढ़ें: महिंद्रा ने लॉन्च किया 48,180 रुपए का नया स्कूटर, 1 लीटर पेट्रोल में चलेगा 63 किमी.
विज्ञापन
विज्ञापन


जो वाहन इसके तहत आएंगे उनमें मोटरसाइकिल्स के अलावा स्कूटर भी शामिल हैं। राज्य सरकार का यह फैसला पहले से इस्तेमाल में आ रहे दोपहिया वाहनों पर लागू नहीं होगा लेकिन जो भी नया वाहन बेचा जाएगा, उस पर ये नये नियम लागू होंगे। 

इस बारे में पुष्टि करते हुए राज्य के परिवहन मंत्री एचएम रेवन्ना ने कहा कि सरकार सिर्फ मोटर व्हीकल एक्ट को लागू कर रही है। उन्होंने कहा, "सड़क दुर्घटना में हुई एक युवक की मौत के मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की थी। इसके जवाब में हमने मोटर व्हीकल एक्ट लागू करने के लिए हलफनामा दाखिल किया है, जिसके तहत 100 सीसी तक के दुपहिया वाहनों पर दूसरी सवारी बैठने की अनुमति नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed