फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Iimpact of new challan rules drivers and bikers now started wearing seat belts and helmet

चालान का असर: सीट बेल्ट लगाने और हेलमेट पहनने वालों की संख्या में हुआ इजाफा

Wed, 18 Sep 2019 05:28 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 18 Sep 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Iimpact of new challan rules drivers and bikers now started wearing seat belts and helmet
Motor Vehicle Act 2019 - फोटो : Amar Ujala

देश में मोटर व्हीकल लागू होने के बाद अब लोग सही तरीके के ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए नजर आ रहे हैं। दरसल यह बदलाव डर की वजह से है क्योंकि चालान अब 100 रुपये का नहीं बल्कि हजारो रुपये का है। आलाम यह है कि मोटर व्हीकल लागू होने के बाद करीब 80 फीसदी से ज्यादा वाहन चालकों ने सीट बेल्ट लगाना शुरू कर दिया, जबकि हेलमेट लगाने वालों की संख्या में करीब 10 फीसदी का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

  8 फीसदी से 80 फीसदी का सफर

ये बात हम नहीं बल्कि ये आंकड़े सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा दिल्ली और महाराष्ट्र में किए गए सैंपल साइज सर्वे के बाद जारी किए गए हैं। फाउंडेशन ने मोटर व्हीकल लागू होने से पहले और बाद में दोनों राज्यों की 3 प्रमुख सड़कों पर सर्वे कराया है। इस बारे में फाउंडेशन के सीईओ पीयूष तिवारी ने कहा कि एक्ट लागू होने से पहले 1190 वाहन चालकों को और बाद में 1290 चालकों को इस सर्वे में शामिल किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में सीट बेल्ट लगाने वाले बस ड्राइवरों की संख्या में 80 फीसदी का इजाफा देखने को मिला जबकि पहले यह आंकड़ा सिर्फ 8 फीसदी ही था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण प्रमाण पत्र के लिए उमड़ी भीड़  

दिल्ली समेत कई राज्यों में लोग सुबह से लेकर रात तक गाड़ी का प्रदूषण प्रमाण पत्र लेने के लिए लाइन में खड़े नजर आ जायेंगे,  यानी ये वही लोग हैं जो मोटर व्हीकल लागू होने से पहले बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के ही गाड़ी चला रहे थे। हम नए मोटर वाहन कानून (Motor Vehicle Act 2019) की सराहना करते हैं सरकार की तरफ से यह वाकई एक अच्छा कदम है क्योंकि डर से ही सही कम से कम लोग ट्रैफिक नियमों का पालान तो करेंगे। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी।
  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed