{"_id":"5de12ed18ebc3e548349e9e7","slug":"government-extend-deadline-of-fastag-toll-collection-till-15-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fastag की मियाद 15 दिसंबर तक बढ़ी, टोल प्लाजा पर कैश से कर सकेंगे भुगतान","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Fastag की मियाद 15 दिसंबर तक बढ़ी, टोल प्लाजा पर कैश से कर सकेंगे भुगतान
Fri, 29 Nov 2019 08:14 PM IST
paliwal पालीवाल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 29 Nov 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : NHAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने टोल प्लाजा पर फास्टैग से भुगतान की समय सीमा को एक दिसंबर से आगे बढ़ा दिया है। अब 15 दिसंबर तक लोग टोल प्लाजा पर कैश से भुगतान कर सकेंगे। हालांकि मुफ्त फास्टैग मिलने की अंतिम तारीख को आगे नहीं बढ़ाया गया है। यह पहले की तरह 30 नवंबर तक ही मिलेगा।
विज्ञापन
इस समय एनएचएआई के नेटवर्क में कुल 537 टोल प्लाजा है। इनमें से 17 को छोड़ कर शेष टोल प्लाजा के लेन आगामी 30 नवंबर तक फास्टैग से लैस हो जाएंगे। शेष टोल प्लाजा अभी बन ही रहे हैं इसलिए वहां इलेक्ट्रानिक तरीके से टोल वसूली की सुविधा नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
एनएचएआई के पीओएस पर ही मुफ्त मिलेगा
उन्होंने बताया कि इस समय फास्टैग बेचते समय 150 रुपये का सिक्योरिटी डिपोजिट लिया जाता है। मगर इसे बढ़ावा देने के लिए एनएचएआई इसे नि:शुल्क देगी। मतलब इसे लेने वालों को 150 रुपये नहीं चुकाने होंगे। हालांकि मुफ्त में फास्टैग सिर्फ एनएचएआई के प्वाइंट ऑफ सेल -पीओएस- पर ही मिलेगा। बैंक से यदि इसे खरीदते हैं तो ग्राहकों को पूरा शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन