भारत में बनी जीएम की ये कारें विदेशों में मचाएंगी धूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर जीएम ने इतना कड़ा फैसला न लिया होता तो आने वाले दो तीन महीने में जीएम की तीन कारें भारत में लॉन्च होने वाली थीं। लेकिन भारत में कार न बेचेने के जीएम के फैसले के बाद अब इन योजनाओं का कोई मतलब नहीं रह गया है। पर जीएम अपनी जिन कारों को भारत में लॉन्च करने के लिए मेड इन इंडिया प्रोग्राम के तहत तैयार किया था अब उसे वह सिर्फ विदेशों में निर्यात के जरिए बेचेगी। इन कारों को कंपनी उन विकासशील को सप्लाई करेगी जहां ऐसी कारों की खासा डिमांड है।
इन कारों के लॉन्चिंग से पहले बंद हो गई बिक्री
इन कारों में शामिल थी नई बीट जो कि पूरी तरह से नए अंदाज में अपग्रेड की गई थी। इसमें नया इंटीरियर व शेव्रोले का माईलिंक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया था। इसके अलावा मौजूदा 1 लीटर पेट्रोल व डीजल इंजन की जगह दूसरे इंजन को लाया जाना था। लेकिन अब यह नई बीट भारतीयों को नसीब नहीं होगी।
कंपनी के अन्य उत्पादों में बीट एक्टिव भी शामिल था जो कि बीट हैचबैक का क्रॉसओवर वर्जन था और इसेंसिया सेडान शामिल थी। इस कॉम्पैक्ट सेडान को कंपनी ने 2016 के ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था। यह कार कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में टाटा टिगोर को सीधी टक्कर देती। पुणे के तालेगांव प्लांट में बनने वाली इन कारों को कंपनी को दक्षिणी अमेरिका और मैक्सिको सेंट्रल में निर्यात करेगी। लेफ्ट हैंड ड्राइव मॉडल को हाल ही में तालेगांव प्लांट के आसपास टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।