फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   coronovirus covid 19 india two wheeler industry in india 2020 TVS suzuki Hero Motocorp jawa motorcycles

Jawa से लेकर Suzuki Motorcycle: कोरोना वायरस के प्रकोप से दोपहिया गाड़ियों का उत्पादन बंद

Tue, 24 Mar 2020 08:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 24 Mar 2020 08:59 PM IST
सार

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Classic Legends (क्लासिक लीजेंड्स) Jawa Motorcycle, Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने अपने विनिर्माण प्लांट में अगली जानकारी तक उत्पादन का काम बंद कर दिया है। कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते इस महामारी को फैलने से रोकने के प्रयासों के तहत कंपनी ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
coronovirus covid 19 india two wheeler industry in india 2020 TVS suzuki Hero Motocorp jawa motorcycles
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंदा) की सहयोगी कंपनी Classic Legends (क्लासिक लीजेंड्स) Jawa Motorcycle (जावा मोटरसाइकिल) ने भी अपने पीथमपुर संयंत्र में उत्पादन बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


संयंत्र बंद होने पर क्लासिक लीजेंड्स ने कहा है कि उनकी मोटरसाइकिल की डिलीवरी में देरी होगी। कंपनी ने बताया कि खास तौर पर Jawa Perak बॉबर-स्टाइल मोटरसाइकिल की डिलीवरी में देरी होगी। इस बाइक की 2 अप्रैल 2020 से डिलीवरी होने की तैयार थी। इस बीच Jawa और Jawa 42 की डिलीवरी अनिश्चित काल के लिए बंद कर दी गई है। 
विज्ञापन

इससे पहले Suzuki Motorcycle India Pvt Ltd (SMIPL) (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) ने रविवार देर शाम एक बयान में कहा कि उत्पादन को रोकने का निर्णय COVID-19 (कोरोना वायरस) महामारी के मद्देनजर और इस संबंध में हरियाणा सरकार के निर्देशों के अनुरूप उठाए गए एहतियाती कदमों को देखते हुआ लिया गया है। 

एसएमआईपीएल के प्रबंध निदेशक कोइचिरो हीराव ने बयान में कहा कि कंपनी की पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने कर्मचारियों और सभी हितधारकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है और हम उस दिशा में हर संभव कदम उठाने के लिए दृढ़ हैं। 

उन्होंने कहा कि सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने कार्यस्थल पर अपने कर्मचारियों की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए हैं, कंपनी ने अपने उन कर्मचारियों और सहयोगियों को 'वर्क फ्रॉम होम' (घर से काम करने) के निर्देश दिए हैं जो आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने के साथ शामिल नहीं हैं। 

हरियाणा सरकार ने रविवार को कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए 31 मार्च तक राज्य के गुड़गांव सहित सात जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है। राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, कार्यालय और कारखाने, कार्यशालाएं, गोदाम आदि बंद रहेंगे। 
विज्ञापन

टीवीएस मोटर में भी काम बंद
TVS Motor (टीवीएस मोटर) ने सोमवार को कहा कि वह अपने कर्मचारियों को कोरोना वायरस महामारी से बचाने के लिए अपने सभी संयंत्रों में उत्पादन दो दिनों के लिए बंद कर रही है। 

टीवीएस मोटर कंपनी ने एक बयान में कहा कि COVID-19 के मद्देनजर और अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए कंपनी ने अंतरिम उपाय के तौर पर अपने सभी विनिर्माण संयंत्रों और कार्यालयों में कामकाज को दो दिन के लिए बंद करने का फैसला किया है। 

कंपनी ने कहा कि स्थिति की समीक्षा के बाद वह आगे कदम उठाएगी। 

हीरो मोटोकॉर्प ने भी बंद किया उत्पादन
इससे पहले भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp Ltd (HMCL) (हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड) ने भारत, कोलंबिया और बांग्लादेश सहित अपने सभी मैन्युफेक्चरिंग और एसेंबली प्लांट का संचालन इस महीने के आखिर तक बंद कर दिया है।  

कंपनी ने कहा कि भारत में कोरोनोवायरस के बढ़ते हुए नए मामलों को देखते हुए, बंद की इस अवधि के दौरान राजस्थान के नीमराणा स्थित कंपनी का ग्लोबल पार्ट्स केंद्र भी बंद रहेगा। हीरो मोटोकॉर्प ने रविवार को शेयर बाजार को भेजे गए एक नोट में कहा, "उत्तर भारतीय राज्य राजस्थान में जयपुर में नवाचार और प्रौद्योगिकी केंद्र (सीआईटी) सहित अन्य सभी कार्यों और स्थानों पर कर्मचारी घर से काम करना जारी रखेंगे, सिवाय उन लोगों को छोड़कर जिनका रोजमर्रा के आवश्यक कार्यों के शारीरिक उपस्थिति जरूरी है।"  

दुनियाभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4 लाख के पास पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, मंगलवार तक 169 देशों में 3 लाख 95 हजार लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि मृतकों की संख्या 14 हजार से ज्यादा हो चुकी है। इसमें 91 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 

बता दें कि इससे पहले COVID-19 के प्रकोप के चलते Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी), Honda (होंडा), Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा), Volkswagen (फॉक्सवैगन), Peugeot (प्यूजो) और और FCA India (एफसीए इंडिया) भी अपने संयंत्रों में अस्थाई तौर पर परिचालन बंद करने का एलान कर चुके हैं। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां अपने संयंत्रों में काम बंद करने का फैसला ऐसे समय में लेने के लिए मजबूर हुईं हैं जब देश में ऑटोमोबाइल्स कंपनियों की बिक्री का ग्राफ, पिछले कई वर्षों के दौरान सबसे कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed