फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   celebrate International Women Day with Renault India and get some coolest offers

International Women Day: महिला ग्राहकों को Renault का बंपर तोहफा, डिस्काउंट के साथ पाएं फ्री गिफ्ट्स

Wed, 04 Mar 2020 05:38 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 04 Mar 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
celebrate International Women Day with Renault India and get some coolest offers
renault cars - फोटो : Renault India

रेनो इंडिया (Renault India) अपने सभी डीलरशिप्स पर 2 मार्च से 8 मार्च तक International Women Day को सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके पर फ्रांस की दिग्गज कार निर्माता अपनी महिला ग्राहकों के लिए कई शानदार ऑफर्स लाई है। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ऑफर्स में महिला ग्राहकों को फ्री कार पिक एंड ड्रॉप फेसिलिटी के साथ स्पेशल ट्रैनिंग जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आज हम आपको इन सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,

विज्ञापन

क्या है ऑफर?

  • महिला ग्राहकों को फ्री पिक एंड ड्रॉप फैसिलिटी 
  • लेबर और पार्ट्स पर 10 फीसदी का डिस्काउंट
  • एक्सटेंडेड वारंटी और RSA पर 10 फीसदी की छूट
  • निश्चित उपहार

celebrate International Women Day with Renault India and get some coolest offers
Renault Offers - फोटो : Renault India

महिला ग्राहकों को स्पेशल गिफ्ट

  • विश्व महिला दिवस को लेकर रेनो इंडिया की तरफ से कार मेंटेनेंस और चेकअप को लेकर स्पेशल ट्रेनिंग सेशन कराए जा रहे हैं। इसके पीछे का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
  • इस सप्ताह विश्व महिला दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी की तरफ से निश्चित उपहार दिए जा रहे हैं। 
  • Renault India गाड़ियों के पार्ट्स और एसेसरीज पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है। 
  • Renault India लेबर और वैल्यू एडेड सर्विसेज पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है। 
  • Renault India रेनो सिक्योर (एक्सटेंडेड वारंटी) और RSA पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है। 
  • इस सप्ताह महिला ग्राहकों के लिए Renault India फ्री गाड़ी की चेकअप के साथ हेल्थ चेकअप की सुविधा भी दे रही है। 
5 लाख रुपये से भी सस्ती है Renault Triber

Renault India ने पिछले साल अपनी सबसे सस्ती MPV (मल्टी परपज व्हीकल) Renault Triber को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इस गाड़ी को भारतीय ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। बता दें कि Renault Triber की शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से भी कम है। Renault Triber में पावर के लिए 999 सीसी का 3-सिलिंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया है। इसकी परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका इंजन 72 PS की मैक्सिमम पावर और 96Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Renault Triber की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed