फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   bmw cars is banned in south korea due to blasts

इस कंपनी की 40 कारों में हुआ धमाका,कहीं आपके आस-पास भी तो नहीं यह कार

Wed, 05 Sep 2018 04:16 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
bmw cars is banned in south korea due to blasts
demo pic

 कार कंपनी BMW  साउथ कोरिया में एक बड़ी मुसीबत का से गुजर रही है।  साउथ कोरिया में लगातार  BMW की कारों के इंजन में कुछ दिनों से धमाके होने की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। अब तक ऐसा धमाका 40 गाड़ियों में हो चुका हैं। और तो और BMW की कारों को साउथ कोरिया में पार्किंग में खड़ा करने पर रोक लगा दी गई है। कंपनी ने इस खामी के सामने आने के बाद अपनी लगभग 106000 कारों को वापस बुला लिया किया है।

विज्ञापन


 धमाके की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसकी वजह से  #BMWphobia ट्रेंड कर रहा है।धमाके होने की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए साउथ कोरिया की सरकार ने कार के कई मॉडल्स को बैन कर दिया है। बताया जा रहा है कि  धमाके सिर्फ 2011 से 2016 के बीच बने मॉडल्स में हो रहें हैं। इसकी वजह कारों में लगे एग्जॉस्ट गैस रिसर्कुलेशन कूलर में कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि कंपनी ने इन घटनाओं के चलते माफी भी मांगी है। BMW के कंट्री हेड को इस मामले में जवाब तलब करने के लिए संसद में पेश होने के लिए कहा गया है। साउथ कोरिया के अलावा कंपनी यूरोप में भी ऐसी ही समस्या का सामना कर रही है। यूरोप में कंपनी की लगभग 3 लाख कारों में ऐसी ही कमी का पता चला है। फिलहाल कंपनी इन कारों में खामी वाले कलपुर्जे बदलने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


BMW ने मई में फायर रिस्क के चलते अपनी 3 सीरीज की लगभग 88 हजारें यूनिट्स रिकॉल की थी। इससे पहले कंपनी ने ड्राइविंग के दौरान खराबी आने के अंदेशे में इंग्लैंड में लगभग 3.12 लाख यूनिट्स रिकॉल की थी। इस रिकॉल में कंपनी ने 3 सीरीज की दिसंबर 2004 से जुलाई 2011 के बीच बनी यूनिट्स को वापस बुलाया गया था। पहले और दूसरे रिकॉल में वापस मंगाई गई यूनिट्स को देखें तो कंंपनी इंग्लैंड में कुल 3.90 लाख यूनिट्स को रिकॉल कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed