फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Best cheapest AMT cars in India with high mileage and low price

हैवी ट्रैफिक में ड्राइविंग को आसान बना देती हैं ये सात सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारें

Sun, 18 Aug 2019 02:40 PM IST
Bani Kalra बनी कालरा, अमर उजाला
बनी कालरा, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 18 Aug 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
Best cheapest AMT cars in India with high mileage and low price
सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारें - फोटो : Amar Ujala

देश में बड़े शहरों में लगातार ट्रैफिक की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में रोजाना गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है। ट्रैफिक में बार-बार क्लच का इस्तेमाल होता है जिससे पैर भी दर्द करने लगते हैं। इतना ही नहीं क्लच का ज्यादा इस्तेमाल होने की वजह से फ्यूल की खपत भी बढ़ जाती है। ऐसे में आजकल AMT (ऑटो मैन्युअल ट्रांसमिशन) से लैस कारें काफी उपयोगी साबित हो रही हैं। ये कारें मैन्युअल ट्रांसमिशन के मुकाबले थोड़ी सी महंगी जरूर होती हैं लेकिन गाड़ी चलाने का मजा बढ़ जाता है वहीं ट्रैफिक में भी आप आसानी से ड्राइव कर पाते हैं। यदि आप भी एक नई AMT कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यहां आपको कुछ खास और किफायती AMT कारों के बारे में बता रहे हैं...  

विज्ञापन

Maruti Suzuki K10 (AMT)

Best cheapest AMT cars in India with high mileage and low price
मारुति सुजुकी K10 AMT - फोटो : Amar Ujala

मारूति सुजुकी ऑल्टो K10 AMT अपने सेगमेंट की एक पावरफुल कार है। साथ ही यह AMT वर्जन में भी आती है। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 4.43 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 998cc का इंजन दिया गया है जो  68PS की पावर और 90 NM का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड AMT की सुविधा दी गई है। एक लीटर में यह कार 24 किमी की माइलेज का दावा करती है। AMT गियरबॉक्स टॉप वेरिएंट VXi में मिलता है। यह अपने मैन्युअल वेरिएंट VXi (O) से करीब 31,000 रुपये ज्यादा महंगी है। कार की परफॉरमेंस बेहतर है और इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह दी गई है। हाइवे और सिटी में इसकी परफॉरमेंस निराश नही करती।

डायमेंशन

  • लंबाई: 3545mm

  • चौड़ाई: 1515mm

  • उंचाई: 1475mm

  • व्हीलबेस: 2360mm

  • ब्रेक: फ्रंट-डिस्क, रियर- ड्रम 

विज्ञापन
विज्ञापन

Datsun Redi-Go (AMT)

Best cheapest AMT cars in India with high mileage and low price
रेडी-गो AMT - फोटो : Amar Ujala

Datsun की रेडी-गो ने भारत में काफी बढ़िया पकड़ बना ली है। स्टाइलिश लुक्स और बढ़िया स्पेस की वजह से लोगों को यह कार पसंद आ रही है। मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ यह AMT गियरबॉक्स में भी आती है। इसमें 1.0L का इंजन लगा है जो 68 PS की पावर और 91Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड AMT की सुविधा दी गई है। एक लीटर में यह कार 23 किमी की माइलेज का दावा करती है। इसके AMT मॉडल की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 4.37 लाख रुपये रखी गई है। हाइवे और सिटी में इसकी परफॉरमेंस काफी अच्छी मानी जाती है। यह कम बजट में आने वाली एक अच्छी कार है। 

डायमेंशन

  • लंबाई: 3429 mm

  • चौड़ाई: 1560 mm

  • उंचाई:1541 mm

  • व्हीलबेस: 2348mm

  • ब्रेक: फ्रंट-डिस्क, रियर- ड्रम 

विज्ञापन

Renault Kwid (AMT)

Best cheapest AMT cars in India with high mileage and low price
क्विड AMT - फोटो : Amar Ujala

Renault Kwid अपने सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश और स्पोर्टी कार है। Kwid मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स में उपलब्ध है। AMT गियरबॉक्स इसके 1.0 लीटर इंजन में दिया गया है। और एक लीटर में यह कार 24 किमी का माइलेज देने का वादा करती है। इसके रोटरी डायल गियरबॉक्स की मदद से इसे ड्राइव करना बेहद आसान बन जाता है। कार में स्पेस काफी अच्छा है और पांच लोग इसमें आराम से बैठ सकते हैं। इसका इंजन वाकई दमदार है ऐसे में सिटी और हाइवे पर इसकी परफॉरमेंस बेहतर बनती है।    

डायमेंशन

  • लंबाई: 3679 mm

  • चौड़ाई: 1579 mm

  • उंचाई:1543 mm

  • व्हीलबेस: 2422 mm

  • ब्रेक: फ्रंट-डिस्क, रियर- ड्रम 

Tata Tiago XZA+ (AMT)

Best cheapest AMT cars in India with high mileage and low price
टाटा टियागो AMT - फोटो : Amar Ujala

टाटा की टियागो अपनी अच्छी क्वालिटी के लिए जानी जाती है। टियागो का आकर्षक डिजाइन और इसके दमदार फीचर की की वजह से ग्राहकों ने इस कार को खरीदने में लगातार रूचि दिखाई है। टियागो के XZA+ वेरिएंट में AMT गियरबॉक्स दिया गया है। टियागो AMT में 1199cc का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 85PS की पावर और 114Nm का टॉर्क देता है। यह कार एक लीटर में 23.84 किमी का माइलेज देते का दावा करती है। इसकी परफॉरमेंस अच्छी है, खराब रास्तों पर यह बिना परेशानी के चलती है। ड्राइविंग के दौरान इसके AMT गियर काफी स्मूथ रहते हैं।   

डायमेंशन

  • लंबाई: 3746 mm

  • चौड़ाई: 1647 mm

  • उंचाई:1535 mm

  • व्हीलबेस: 2400 mm

  • ब्रेक: फ्रंट-डिस्क, रियर- ड्रम 

Hyundai Santro AMT

Best cheapest AMT cars in India with high mileage and low price
ह्युंदै सेंट्रो AMT - फोटो : Amar Ujala

Hyundai की Santro ने भारत में फिर से वापसी की है। यह कार इस बार नए अंदाज में आई है लेकिन अपनी पुरानी पहचान के साथ। इसमें  बढ़िया स्पेस है और पांच लोग आराम से इसमें सफर कर सकते हैं। सेंट्रो में 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 69 PS की पावर और 101 NM का टॉर्क देता है। यह कार AMT गियरबॉक्स से लैस है। इसके AMT वर्जन की एक्स-शो रूम कीमत 5.26 लाख रुपये से शुरू होती है।

डायमेंशन

  • लंबाई: 3610 mm

  • चौड़ाई: 1645 mm

  • उंचाई: 1560 mm

  • व्हीलबेस: 2400 mm

  • ब्रेक: फ्रंट-डिस्क, रियर- ड्रम 

Maruti Suzuki Celerio AMT

Best cheapest AMT cars in India with high mileage and low price
मारुति सेलेरिओ AMT - फोटो : Amar Ujala

मारुति सुजुकी सिलेरियो अपने ज्यादा स्पेस के लिए जानी जाती है। इसमें 998cc का इंजन दिया गया है जो कि 50 KW की पावर और 90 NM टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह कार 23 किलोमीटर की माइलेज देती है। इसकी कीमत 5.13 लाख रुपये से शुरू होती है। 

डायमेंशन

  • लंबाई: 3695 mm
  • चौड़ाई: 1600 mm
  • उंचाई: 1560 mm
  • व्हीलबेस: 2425 mm
  • ब्रेक: फ्रंट-डिस्क, रियर- ड्रम 

Maruti Suzuki WagonR VXi AGS

Best cheapest AMT cars in India with high mileage and low price
वैगन-आर AGS - फोटो : Amar Ujala
नई WagonR में इस बार नया स्टाइल और लाजवाब स्पेस मिलता है, इसकी परफॉरमेंस काफी बेहतर है दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 5.26 लाख रुपये से शुरू होती है इसका AMT गियर बॉक्स इसके 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में मिलता है जिनकी माइलेज क्रमशः 22.5 kmpl और 20.52 kmpl है। 

डायमेंशन

  • लंबाई: 3655 mm
  • चौड़ाई: 1620 mm
  • उंचाई: 1675 mm
  • व्हीलबेस: 2435 mm
  • ब्रेक: फ्रंट-डिस्क, रियर- ड्रम 
ऑटो एक्सपर्ट रंजॉय मुखर्जी बताते हैं कि ऑटोमैटिक कारों की डिमांड भारत में बढ़ रही है, क्योकिं हैवी ट्रैफिक में इन्हें ड्राइव करना बेहद आसान होता है। मैन्युअल कारों की तुलना में AMT कारों की माइलेज भी बेहतर होती है। इस समय मार्किट में कई ऑप्शन मौजूद हैं। आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से कार का चुनाव कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed