{"_id":"5b6e819e4f1c1ba0328b47aa","slug":"bajaj-pulsar-rs200-or-yamaha-r15-v3-0-know-the-best-racing-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज पल्सर आरएस200 vs यामाहा आर15 वी3.0: किसमें कितना है दम ","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
बजाज पल्सर आरएस200 vs यामाहा आर15 वी3.0: किसमें कितना है दम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
bajaj pulsar Rs200 vs yamaha R15 V3.0
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजाज की पल्सर आरएस200 साल 2014 से भारतीय मार्केट में पैर जमाये है लेकिन 2017 में इसका अपडेटेड वर्जन लाकर बजाज ने एक बार फिर सबको चौंका दिया था। इसका शानदार बॉडीवर्क इसे किसी भी साधारण मोटरसाइकल से बेहतर बनाता है। रेसिंग बाइक ना होते हुए भी रफ्तार के मामले में भी यह कम नहीं है।
विज्ञापन
किसी भी अन्य पल्सर की तरह ही आरएस200 भी एक स्ट्रीट बाइक ही है हालांकि इससे टक्कर देने वाली यामाहा की R15 V3.0 इससे बहुत अलग है जिसे रेसट्रैक्स के लिए ही बनाया गया है। 150सीसी की ये मोटरसाइकल एक जीनियस से कम नहीं है। आर15 वी3.0 को रेसर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
पल्सर की सीटिंग थोड़ी ऊंची है और इसके क्लिप-अॉन हैंडल बार्स इस तरह लगाए हैं कि वो साधारण हैंडल बार की तरह काम करते हैं। देखने में इसका लुक एकदम रेसिंग बाइक जैसा है लेकिन असल में यह बेहद आरामदायक है और फुटपेग्स यामाहा के मुकाबले थोड़ा कम पीछे है। आरएस200 की राइडिंग ज्योमेट्री ही गाड़ी पर नियंत्रण रखती है।
विज्ञापन
यामाहा की आर 15 के क्लिप-अॉन्स थोड़ा नीचे सेट किए गए हैं। इसकी राइडिंग ज्योमेट्री इसे रेसट्रैक के लिए तैयार मोटरसाइकल साबित करती है। देखने में ये पल्सर से ज्यादा पतली है और कॉम्पैक्ट भी। जहां पल्सर का वजन 139 किलोग्राम है। वहीं यामाहा इससे वजन में 25 किलो कम है। इंजन की बात करें तो आर15 का इंजन 155सीसी, लिक्विड कूल है जिसमें फोर-वॉल्व मोटर है तो पल्सर का इंजन 199.5सीसी, लिक्विड कूल्ड और फोर-वॉल्व यूनिट के साथ है जो 9750आरपीएम पर 24.5एचपी देता है।
आर15 का सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर- क्लच के साथ आता है और इस सेगमेंट की किसी भी मोटरसाइकल से बेहतर है। आरएस200 में भी सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स है लेकिन स्लिपर-क्लच नहीं है। आरएस200 की प्रोजेक्टर हेडलाइट्स बेहतर हैं। तो पल्सर के ब्रेक्स ज्यादा बड़े हैं। और सीट भी ज्यादा चौड़ी है। हालांकि दोनों ही बाइक्स की कीमत लगभग समान है।