फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Automobile world will change completely from 1st of April

अब बाइक की लाइट मेकैनिक भी नहीं कर सकता बंद, जानें क्यूं

Fri, 31 Mar 2017 10:02 PM IST
Updated Fri, 31 Mar 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
Automobile world will change completely from 1st of April
1 अप्रैल से लागू हो रहा है बीएस4। - फोटो : Amar Ujala

1 अप्रैल से देश में बीएस4 लागू होने जा रहा है। इसके तहत कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के इंजन को इसके अनुकूल अपग्रेड कर लिया है। साथ ही दुपहिया निर्माता कंपनियों ने बीएस4 के साथ एएचओ की बाध्यता को भी पूरा करना शुरू कर दिया है। लगभग सभी ऑटो कंपनियों ने 1 अप्रैल को देखते हुए अपने सभी मॉडलों को इसके अनुकूल अपग्रेड कर दिया है। सुरक्षा के लिहाज से एएचओ को भारत में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दुपहिया वाहनों की बढ़ रही दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए यह एएचओ काफी मायने रखता है। दुनिया के कई देशों में यह पहले से ही लागू है। 

विज्ञापन


एएचओ का मतलब होता है ऑटो हेडलैंप्स ऑन, यानी कि जब आपकी मोटरसाइकिल या स्कूटर का इंजन स्टार्ट होगा तो ऑटोहेडलैंप अपने आप शुरु हो जाएगा। इसको बंद करने का कोई भी विकल्प आपकी मोटरसाइकिल या स्कूटर में नहीं होगा। यह फीचर अब तक सिर्फ कुछ हाई एंड मोटरसाइकिलों में ही था लेकिन अब दुपहिया सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने अब यह सबके लिए अनिवार्य कर दिया गया है। कई ऐसी मोटरसाइकिल बाजार में इस नियम के लागू होने से पहले ही लांच हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में अगर अब आपके आसपास से कोई मोटरसाइकिल गुजरे और उसकी लाइट जल रही हो तो उसको हाथ दिखाकर लाइट बंद करने का इशारा मत करना। क्योंकि अब हेडलाइट बंद करने का विकल्प उसके पास भी नहीं है। बहुत से राइडर जानकारी न होने के अभाव में अपनी मोटरसाइकिल सर्विस सेंटर लेकर भी पहुंच रहे हैं। लेकिन डरिए मत हेडलाइट ऑन रहने से बाइक का कोई नुकसान नहीं होने वाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में हर साल हजारों मोटरसाइकिल राइडर सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। एक रिपोर्ट में पाया गया है कि जिन देशों में यह नियम लागू है वहां पर दुपहिया वाहनों का एक्सीडेंट हमारे देश की तुलना में बेहद कम होता है। हेडलाइट जली रहने से राइडर की प्रजेंस रोड पर पूरी तरह से रहती है और सामने से आने वाले वाहनों को भी ऐसी मोटरसाइकिल दूर से ही नजर आ जाती हैं। यह एक बेहद जरूरी सुरक्षा फीचर है और इससे सड़क मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में शर्तियातौर पर कमी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed