फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2019 yamaha R15 gets striking new colour options in Thailand

Yamaha R15 V3.0 में शामिल हुए 3 नए कलर्स, जानें फीचर्स

Mon, 15 Jul 2019 11:14 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 15 Jul 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
2019 yamaha R15 gets striking new colour options in Thailand
यामाहा R15 V3.0 - फोटो : Social

यामाहा ने YZF-R15 V3.0 का 2019 वर्जन को 3 नए कलर ऑप्शंस के साथ थाइलैंड में लॉन्च कर दिया है। अब यह बाइक ब्लैक ऐंड रेड, ग्रे ऐंड यलो और ब्लू ऐंड ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। थाइलैंड के अलावा इन शेड्स को इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। और अब जल्द ही कंपनी इन्हें भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है।

विज्ञापन

फेस्टिवल सीजन में होंगे लांच

YZF-R15 V3.0 इन तीन कलर्स के साथ इस साथ फेक्टिव सीजन के दौरान लॉन्च किए जा सकते हैं। लेकिन बाइक में किसी और तरह का कोई बदलाव नहीं किया जायेगा और न ही इसके इंजन में कोई बदलाव होगा। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि जो मॉडल थाईलैंड में लॉन्च हुआ है वो भारत के मौजूदा मॉडल से करीब 5 किलोग्राम हल्का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

इंजन की बात करें तो यामाहा ने YZF-R15 V3.0 के इंजन में किसी भीं तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। इस बाइक में 155cc का 4-वॉल्व, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जोकि फ्यूल इंजेक्शन के साथ है। यह इंजन 19.3hp की पावर और 15Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा यह 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है।

विज्ञापन

फीचर्स

YZF-R15 V3.0 एक स्पोर्टी बाइक है और इसमें कई अच्छे फीचर्स को भी शामिल किया है। इसमें मल्टी-फंक्शनल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट, , गियरशिफ्ट इंडिकेटर और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
 

कीमत

Yamaha YZF-R15 V3.0 के ABS वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 1.39 लाख रुपये रखी गई है। ड्यूल चैनल एबीएस वर्जन की इसके नॉन-एबीएस वेरियंट से 12,000 रुपये ज्यादा है। बाइक अपने स्पोर्टी लुक्स से यूथ को ज्यादा आकर्षित करती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed