मार्च की शुरूआत में ही देश के ज्यादातर राज्यों में गर्मी की शुरूआत हो गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपको बाइक चलाना पसंद है तो तेज गर्मियों की शुरूआत से पहले बाइक में कुछ चीजों का ध्यान रखने से आपको गर्मियों में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
{"_id":"6402ead05313eaa3c40dd018","slug":"always-check-coolent-battery-check-bike-service-and-tyre-checking-before-summer-starts-2023-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Maintenance For Summers: गर्मियों से पहले अपनी बाइक में करवाएं ये पांच काम, कभी नहीं करेगी परेशान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Maintenance For Summers: गर्मियों से पहले अपनी बाइक में करवाएं ये पांच काम, कभी नहीं करेगी परेशान
Sat, 04 Mar 2023 12:45 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 04 Mar 2023 12:45 PM IST
सार
मार्च की शुरूआत हो चुकी है और अभी से तापमान बढ़ने लगा है। तेज गर्मियों से पहले अपनी बाइक को सही कंडीशन में कैसे रखा जाए। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : yamaha motor india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैटरी करें चेक
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
गर्मियों में बाइक खुली जगह पर खड़ी रहती है। जिसका असर बाइक के कई पार्ट्स पर पड़ता है। इन्हीें में से एक बैटरी भी होती है। जिसका गर्मी के मौसम में ध्यान रखना बेहतर होता है। थोड़ा सा समय निकाल कर अगर आप बाइक की बैटरी को चेक करें तो गर्मियों में बाइक स्टार्ट करने में आपको परेशानी नहीं होगी। अगर बाइक की बैटरी में किसी तरह की लीकेज है या फिर बैटरी वीक हो रही है तो उसे ठीक करवाना या बदल देने से बीच सफर में कोई परेशानी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
इंजन ऑयल
Change Engine Oil in car or bike
- फोटो : Social
किसी भी वाहन में इंजन ऑयल का काफी महत्वपर्ण काम होता है। गर्मियों के मौसम में काफी ज्यादा तापमान में भी इंजन को सुरक्षित रखने का काम इंजन ऑयल करता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि गर्मियों की शुरूआत से पहले आपकी बाइक के लिए सही इंजन ऑयल का उपयोग किया जाए। बाजार में कई इंजन ऑयल मिलते हैं लेकिन अपनी बाइक के लिए आप मैनुअल में देखकर सही ग्रेड का इंजन ऑयल खरीदकर बाइक में डलवाएं।
यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर फिल्टर
बाइक में एयर फिल्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
जो लोग बाइक को अच्छे से रखते हैं, उन्हें इस बात का जरूर पता होगा कि बाइक के लिए एयर फिल्टर का साफ होना कितना जरूरी होता है। वहीं कुछ लोग इस बात को नजरअंदाज करते हुए सिर्फ बाइक का इंजन ऑयल बदलवाते हैं और एयर फिल्टर साफ या बदलते नहीं। इससे भी बाइक के एवरेज और परफॉर्मेंस पर असर होता है।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
विज्ञापन
स्पार्क प्लग
स्पार्क प्लग
- फोटो : सोशल मीडिया
बाइक में भी स्पार्क प्लग दिया जाता है। अगर यह साफ ना हो तो बाइक को स्टार्ट करने में काफी परेशानी होती है। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हर दो से तीन हजार किलोमीटर के बाद बाइक के स्पार्क प्लग को जरूर साफ करवाना चाहिए। अगर संभव हो तो मेकैनिक से बात करने के बाद इसे बदला भी जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान