फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Almost 57 percent Indian consumers willing to purchase cars in 2020: Survey

20 महीने की मंदी हो सकती है दूर, इस साल 57 फीसदी भारतीय खरीदना चाहते हैं कार: सर्वे

Tue, 12 May 2020 04:27 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 12 May 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Almost 57 percent Indian consumers willing to purchase cars in 2020: Survey
Maruti car Showroom - फोटो : Justdial

वायरस और लॉकडाउन ने उद्योग सेक्टर को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। इसके चलते अब लोग सार्वजनिक वाहनों में सफर करने से बच रहे हैं और निजी वाहनों पर जोर दे रहे हैं। लोग स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए ऐसा कर रहे हैं। वहीं Capgemini (कैपजेमिनी) रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक सर्वे में पता चला है कि भारत में 57 फीसदी उपभोक्ता 2020 में गाड़ी खरीदना चाहते हैं। सर्वे के मुताबिक चीन के बाद भारतीय अपनी कार खरीदने के लिए सबसे अधिक चिंतित हैं। 

विज्ञापन

20 महीने की मंदी के बाद सबसे तेजी से उभरेगा कार बाजार

बता दें कि यह सर्वे 11 अलग-अलग देशों में किया गया है। इस दौरान 11 हजार लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने कहा कि वह मौजूदा हालात को देखते हुए आगे भी अपनी सुरक्षा और स्वच्छता का पूरा ख्याल रखेंगे। अब माना जा रहा है कि अगर यह सर्वे सही साबित होता है तो भारतीय कार बाजार 20 महीने की मंदी के बाद सबसे तेजी से उभरेगा। हालांकि डीलर अभी चिंता में हैं, उन्हें लगता है कि लॉकडाउन के बाद भी ग्राहक कार शोरूम पर नहीं लौटेंगे। इसलिए कंपनियां अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए ऑनलाइन माध्यमों पर जोर दे रही हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

कार का सार्वजनिक इस्तेमाल करने से बचेंगे लोग 

सर्वे में कई उपभोक्ताओं ने स्वास्थ्य और सुरक्षा पर भी चिंता जाहिर की है। ऐसे 40 फीसदी ग्राहकों ने कहा कि अब वह अपनी कार का सार्वजनिक इस्तेमाल नहीं करेंगे। जबकि 40 फीसदी लोगों ने कहा कि राइड शेयरिंग सेवाओं का उपयोग कम करेंगे। इसके अलावा 66 फीसदी ग्राहक स्वास्थ्य और सुरक्षा सुविधाओं के लिए ऑप्शन तालाश रहे हैं। ग्राहक किटाणु फिल्टर एयर कंडीशनर जैसे विकल्प की तलाश में हैं। वहीं 59 फीसदी ग्राहक स्वास्थ्य और सुरक्षा सुविधाओं के लिए प्रीमियम का भुगतान करने के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन

पटरी पर लौट रही हैं ऑटो कंपनियां

वहीं अब धीरे-धीरे ऑटो कंपनियां पटरी पर लौटने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि कई वाहन निर्माता जैसे ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर इंडिया लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स, रॉयल एनफील्ड, टीवीएस मोटर कंपनी और मर्सिडीज बेंज ने इस महीने अपने कारखाने फिर से खोल दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed