फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2025 Maruti Suzuki Grand Vitara Launched in India Know Price Features Specifications

2025 Maruti Suzuki Grand Vitara: 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव

Tue, 08 Apr 2025 04:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 08 Apr 2025 04:09 PM IST
सार

मारुति सुजुकी ने भारत में 2025 Maruti Suzuki Grand Vitara (2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा) को लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने कार में सुरक्षा के साथ-साथ कई नए फीचर्स और वेरिएंट्स भी शामिल किए हैं।

विज्ञापन
2025 Maruti Suzuki Grand Vitara Launched in India Know Price Features Specifications
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने भारतीय बाजार में 2025 Maruti Suzuki Grand Vitara (2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा) को लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने कार में सुरक्षा के साथ-साथ कई नए फीचर्स और वेरिएंट्स भी शामिल किए हैं। नई ग्रैंड विटारा की कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2025 Toyota Urban Cruiser Hyryder: 2025 टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर हुई लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव
विज्ञापन

अब E20 फ्यूल पर भी चलेगी
मैकेनिकल तौर पर 2025 ग्रैंड विटारा में एक बड़ा बदलाव यह किया गया है कि अब यह E20 फ्यूल (20 प्रतिशत एथेनॉल मिक्स) के अनुरूप बन गई है। इंजन ऑप्शंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें दो 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिए जा रहे हैं - एक माइल्ड हाइब्रिड और दूसरा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड।

माइल्ड हाइब्रिड इंजन 102 बीएचपी और 137 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। यह सीएनजी वर्जन और ऑल-व्हील ड्राइव के साथ भी आता है।

वहीं स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन में 3-सिलेंडर इंजन है जो 113 बीएचपी और 122 एनएम टॉर्क देता है। इसके साथ eCVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

यह भी पढ़ें - 3 Row Seating Cars: तीन-पंक्ति वाली सबसे किफायती एसयूवी और एमपीवी कारें, कीमत छह लाख रुपये से शुरू

2025 Maruti Suzuki Grand Vitara Launched in India Know Price Features Specifications
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
अब सभी वेरिएंट में मिलेंगे 6 एयरबैग
2025 ग्रैंड विटारा में अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए जा रहे हैं, यानी सभी मॉडल में ये सुरक्षा फीचर मिलेगा। इसके अलावा कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) के साथ हिल होल्ड असिस्ट, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक्स के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), सभी सीटों पर 3-पॉइंट ELR सीट बेल्ट्स, और बच्चों के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - VVIP Cars: भारत में कौन सी गाड़ियां बिना नंबर प्लेट चल सकती हैं, किन वाहनों पर होता है तीर का निशान?
विज्ञापन

मिला नया वेरिएंट
2025 के मॉडल में एक नया वेरिएंट शामिल किया गया है - Delta+ Strong Hybrid, जिसकी कीमत करीब 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह नया वेरिएंट मौजूदा Zeta+, Alpha+, Zeta+ (O) और Alpha+ (O) वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 जल्द होगी लागू, सीएनजी ऑटो को बंद करने की सिफारिश

कैसे हैं नए फीचर्स
इस बार ग्रैंड विटारा को कई शानदार नए फीचर्स से लैस किया गया है। अब ग्राहक Zeta और Alpha वेरिएंट्स में भी सनरूफ का विकल्प चुन सकते हैं, खासतौर पर Zeta (O), Alpha (O), Zeta+ (O) और Alpha+ (O) वर्जन में। इसके अलावा इसमें 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 6AT वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एयर प्यूरीफायर के साथ PM 2.5 डिस्प्ले, नई एलईडी केबिन लाइट्स, और रियर डोर सनशेड्स दिए गए हैं। साथ ही 17-इंच के नए अलॉय व्हील्स अब प्रिसिशन कट फिनिश के साथ मिलते हैं।

पुराने लोकप्रिय फीचर्स जैसे 9-इंच का स्मार्ट प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ), हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग डॉक, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, क्लैरियन का प्रीमियम साउंड सिस्टम, और सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स पहले की तरह मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें - Hyundai Exter Hy-CNG Duo: ह्यूंदै ने एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ का सबसे किफायती वेरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed