फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2024 maruti suzuki jimny recalls maruti suzuki recall news

Maruti Suzuki Jimmy: मारुति सुजुकी ने जिम्नी एसयूवी को वापस मंगाया, जानें आई क्या खराबी

Fri, 06 Dec 2024 07:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 06 Dec 2024 07:05 PM IST
सार

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपनी ऑफ-रोडर एसयूवी Jimny (जिम्नी) के किंग पिन असेंबली को बदलने के लिए रिकॉल जारी किया है। सर्विस एडवाइजरी के मुताबिक एसयूवी में आई खराबी से सभी मॉडल्स पर असर पड़ा है। 

विज्ञापन
2024 maruti suzuki jimny recalls maruti suzuki recall news
Maruti Suzuki Jimmy - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपनी ऑफ-रोडर एसयूवी Jimny (जिम्नी) के किंग पिन असेंबली को बदलने के लिए रिकॉल जारी किया है। सर्विस एडवाइजरी के मुताबिक सभी मॉडल प्रभावित नजर आते हैं। और यह रिकॉल मारुति सुजुकी जिम्नी के सभी वेरिएंट्स के लिए है। ऐसी कई शिकायतें मिलीं जिसमें बताया गया कि जिम्नी को एक निश्चित रफ्तार पर ब्रेक लगाते समय वाइब्रेशन (कंपन) होता है। जिसके बारे यह रिकॉल जारी किया गया है। 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी जिम्नी रिकॉल: क्या आई समस्या
मारुति सुजुकी ने जिम्नी के फ्रंट एक्सल में किंग पिन असेंबली को बदलने के लिए रिकॉल किया है। ब्रेक लगाते समय कंपन के बारे में कई शिकायतों के बाद, मारुति सुजुकी ने इसका कारण पता लगा लिया है। कंपनी इस खराब पार्ट को मुफ्त में रिप्लेस करेगी। उम्मीद है कि मारुति सुजुकी रिप्लेसमेंट के लिए ग्राहकों से संपर्क करेगी। अगर ऐसा नहीं होता है, तो ग्राहकों को भी इसके लिए मारुति सुजुकी से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति सुजुकी को मिली शिकायतों के अनुसार, 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ब्रेक लगाने पर सामने से कंपन महसूस होता है। जो स्टीयरिंग व्हील के जरिए महसूस होता है। वाहन की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे पर आने के बाद कंपन गायब हो जाता है। 60 किमी प्रति घंटे से कम पर ऐसा कोई कंपन नहीं होता।
विज्ञापन

मारुति सुजुकी जिम्नी को कई सालों की अटकलों के बाद भारत में लॉन्च किया गया था। और मारुति की यह एसयूवी महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा के साथ मुकाबला करती है और एक बहुमुखी ऑफ-रोडर है। मारुति सुजुकी जिम्नी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। यह एसयूवी 102 bhp का पावर जेनरेट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed