फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   what is nakshatra know bharani nakshatra characteristics

भरणी नक्षत्र में पैदा होने वाले जातकों के बारे में जानिए, कैसा होता है इनका स्वभाव

Wed, 15 Apr 2020 06:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 15 Apr 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
what is nakshatra know bharani nakshatra characteristics
ज्योतिषशास्त्र में नक्षत्रों की भूमिका
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्र को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। नक्षत्रों के प्रभावों से ही किसी के व्यक्तित्व का पता चलता है। पंचांग की गणना में नक्षत्र का विशेष योगदान है। शास्त्रों में कुल मिलाकर 27 नक्षत्र होते हैं। नक्षत्रों की गणना से ही किसी विषय की सटीक ज्योतिषीय विश्लेषण और भविष्ववाणियां की जाती है। नक्षत्र के असर से किसी व्यक्ति के जीवन में काफी बदलाव आता है। हर नक्षत्र में कुछ न कुछ विशेषता जरूर  होती है। नक्षत्रों को अनुकूल बनाने के लिए पूजा-पाठ किया जाता है। सभी 27 नक्षत्रों में आज हम बात करेंगे भरणी नक्षत्र के बारे में...
विज्ञापन


भरणी नक्षत्र
- भरणी नक्षण का स्वामी ग्रह शुक्र है।
- इस नक्षत्र के देवता यम है।
- जो जातक भरणी नक्षत्र में पैदा होते हैं उनका स्वभाव और व्यक्तित्व आकर्षक होता है। 
- ऐसे जातक जोखिम उठाने की और साहसिक पहल से पीछे नहीं हटते।
- ये लोग ईमानदार और स्वाभिमानी स्वभाव के होते हैं।
- स्त्रियों के लिए भरणी नक्षत्र विशेष शुभ माना गया है।
- इन लोगों में धन-संग्रह करने की विशेष रुचि होती है।

अगर आप भरणी नक्षत्र वाले हैं तो आरामपसंद और आलीशान जीवन जीने का सपना देखने वाले होंगे। इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह होता है, जिसकी वजह से ये लोग काफी आकर्षक और सुंदर होते हैं, व्यवहारकुशल और मृदुभाषी होते हैं और इनका मिलनसार स्वभाव लोगों को आकर्षित करता है। धुन के पक्के होते हैं और जो ठान लेते हैं उसे हासिल करके दम लेते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान को अपना मूल मंत्र मानने वाले ये लोग प्रेम और सद्भाव के साथ काम करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed