{"_id":"667a8924230b441d0505628e","slug":"vastu-tips-these-six-pictures-on-wall-you-must-remove-from-home-in-hindi-2024-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: आज ही निकालकर फेंक दें घर में लगी ये छह पेंटिग, क्लेश और कंगाली का बनते हैं कारण","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: आज ही निकालकर फेंक दें घर में लगी ये छह पेंटिग, क्लेश और कंगाली का बनते हैं कारण
Wed, 26 Jun 2024 12:13 PM IST
शिखर बरनवाल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:13 PM IST
विज्ञापन
दीवार की पेंटिंग
- फोटो : Amar Ujala
वास्तुकला और डिजाइन भारतीय परंपरा की प्राचीन पद्धति है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुकून और शांति के लिए हम जिस जगह पर रहते हैं वहां की चीजों को व्यवस्थित रखना जरूरी होता है। इससे आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसका मतलब है कि जितने अच्छे तरीके से चीजों को व्यवस्थित किया जाता है, उतना ही सकारात्मक रूप से हमारे जीवन में उसका प्रभाव पड़ता है। यह हमारे करियर और रिश्तों से लेकर हमारे सामान्य कल्याण और स्वास्थ्य तक सब कुछ प्रभावित करता है। आज हम आपको उन 6 पेंटिंग्स या शोपीस की सूची बताएंगे जिन्हें आपको नकारात्मकता दूर करने के लिए अपने घर में नहीं रखना चाहिए। घर में न रखें ये 6 पेंटिंग्स या शोपीस-
विज्ञापन
1. टूटी या क्षतिग्रस्त कलाकृतियां
वास्तु के अनुसार, क्षतिग्रस्त वस्तुओं से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिसका असर सीधे तौर पर हमारी सेहत और मानसिक सुकून पर पड़ता है। माना जाता है कि ये नकारात्मक ऊर्जा घर में क्लेश का कारण बनती है। ऐसी तस्वीरों को घर की दीवारों पर लगाने से बचना चाहिए। घर में वो कलाकृतियां को स्थान देनी चाहिए जिससे आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
विज्ञापन
2. वन्यजीवों की तस्वीरें
आक्रामक या उग्र जानवरों की तस्वीरें, जैसे कि चीखते हुए बाघ या शेर, देखा जाए तो ये पेंटिंग प्रभावशाली लग सकती है, लेकिन ये तस्वीरें आपके घर की शांति और सुकून को भंग करती है। वास्तु शास्त्र ऐसी छवियों को घर की दीवारों पर लगाने की सलाह नहीं देता है। अगर इन तस्वीरों को कोई अपने घर की दीवारों पर लगाया है तो परिवार के भीतर मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वन्यजीवों की तस्वीरों के बजाय, शांत स्वभाव के पशुओं की तस्वीरें लगा सकते हैं जैसे गाय, खरगोश, हिरण, घोडा आदि। ये पशु प्यार और सद्भाव का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: दीवारों पर पेंटिंग लगाने से पहले इन वास्तु नियमों का करें पालन, धन-धान्य से भरेगा आपका जीवन
3. दुख प्रदर्शित करने वाली/ डरावनी तस्वीरें
ऐसी तस्वीरें जो डरावनी हों या जिससे दुःख, हिंसा या अन्य परेशानी जाहीर हों इन चित्रों को घर में नहीं रखनी चाहिए। इन तस्वीरों से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो आपकी तनाव और चिंता को बढ़ा सकती है। इसके बजाय, ऐसी कला को चुनें जो खुशी, आशावाद और सुकून के लिए प्रेरित करे। खिलते हुए फूल, खुशनुमा पारिवारिक तस्वीर या प्यारे परिदृश्यों वाली कलाकृतियां ये सभी सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती हैं और मनोदशा को ऊंचा कर सकती हैं।
4. सांप और बिच्छुओं की पेंटिग
सांपों और बिच्छुओं की पेंटिंग को बहुत से लोग अपने घर में लगाना पसंद करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये तस्वीरें दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानियों को आकर्षित करते हैं। ये तस्वीरें घर में नकारात्मक ऊर्जा की संचार के कारण बनती हैं। ऐसी तस्वीरों को घर की दीवारों लगाने से बचना चाहिए। ऐसी तस्वीरों को दीवारों से हटाकर हंसते हुए बुद्ध या नकदी से भरा हुआ घड़ा का फोटो लगा सकते हैं।
5. खुद की अव्यवस्थित तस्वीरें
आपकी दीवारों की खुद की कुछ तस्वीरें, जिसमें आप अव्यवस्थित तरीके से दिख रहे हैं, वो आपके घर में ऊर्जा के प्रवाह को बाधित कर सकती हैं। ऐसी तस्वीरों को घर से हटा देना चाहिए।
6. धार्मिक कलाकृतियों के रख-रखाव
धार्मिक चित्रों का बहुत बड़ा आध्यात्मिक महत्व होता है, लेकिन इन तस्वीरों को वास्तु नियमों के अनुसार रखा जाना चाहिए। शयनकक्ष (बेडरूम) में या स्नानघर के पास देवी-देवताओं का चित्र रखना, उनकी अनादर करने जैसा है। इसलिए देवी-देवताओं की तस्वीरों को रखने के लिए वास्तु नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।