फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Tulsi Niyam Keep These Things In Mind While Plant Basil Best Pot For Basil Plant in Hindi

Tulsi : तुलसी के पौधे को लगाने, पत्ते तोड़ने और पूजा में इस्तेमाल करने के नियम, जानिए सबकुछ

Wed, 24 May 2023 07:23 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 24 May 2023 07:23 AM IST
सार

जिन घरों में तुलसी का पौधा होता है वहां पर सुख-समृद्धि और धन-संपदा की कोई भी कमी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधा का विशेष महत्व होता है।

विज्ञापन
Tulsi Niyam Keep These Things In Mind While Plant Basil Best Pot For Basil Plant in Hindi
घर पर तुलसी का पौधा रखने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है।

विस्तार

    विज्ञापन
  • सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना जाता है। तुलसी का पौधा पूजनीय होने के साथ इनके पत्तों में बहुत सारे औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं। ऐसी मान्यता है कि जिन घरों में तुलसी का पौधा होता है वहां पर हमेशा ही सकारत्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके अलावा घर पर तुलसी का पौधा रखने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और हनुमानजी का पूजा और भोग में तुलसी रखना बहुत ही शुभ और मंगलकारी होता है।
  • जिन घरों में तुलसी का पौधा होता है वहां पर सुख-समृद्धि और धन-संपदा की कोई भी कमी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधा का विशेष महत्व होता है। घर पर तुलसी के पौधे को लगाने के संबंध में कई तरह के नियम होते हैं। अगर इन नियम का पालन किया जाय तो हमेशा ही तुलसी के पौधे का फायदा उस घर में रहने वाले लोगों को मिलता है। वहीं दूसरी तरफ अगर तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ नियमों की अनदेखी होती है व्यक्ति को नकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं तुलसी के पौधे लगाने के कुछ नियम।
  • विज्ञापन
  • तुलसी का पौधा घर के आंगन में लगाने पर वहां पर रहने वाले सभी सदस्यों को इस पौधे से जुड़े तमाम तरह के फायदे मिलते हैं। घर के आंगन में चौकोर आकार के खाने में या फिर गमले में लगाना शुभ होता है। इस शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा तुलसी के पौधे को गोल आकार के गमले में लगाना भी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे घर में सकारात्मकता आती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इस पौधे को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है। तुलसी पूजन से ग्रहदोष और वास्तुदोष का नाश होता है।घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है।
  • शास्त्रों में बताया गया है कि जब भी अमावस्या, द्वादशी और चतुर्दशी की तिथि आए तो इस दिन भूलकर भी तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। इसके अलावा रविवार के दिन भी तुलसी पत्र नहीं तोड़ना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने पर पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं होता है तुलसी के पत्तों को तोड़ते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए। कभी भी नाखून का प्रयोग करते हुए तुलसी के पत्ते न तोड़ें, बल्कि हमेशा उंगलियों के पोरों की मदद से ही पत्ते तोड़ने चाहिए।
  • कई लोगों के घर में काफी खुली जगहे होती हैं ऐसे में यहां पर गमले में तुलसी का पौधा लगाने के बजाय जमीन में लगाना पसंद करते हैं। ऐसी मान्यता है कि तुलसी का पौधा जितना हरा-भरा होता है वहां पर सुख का वातावरण रहता है। हालांकि कुछ मान्यताओं में जमीन में तुलसी का पौधा लगाने को वर्जित माना जाता है।
  • Vivah Ke Upay: जानिए विवाह में देरी के ज्योतिषीय कारण क्या है, कैसे आती हैं विवाह योग में रुकावटें ?
  • Vastu Tips For Home: इन जगहों पर रखें वास्तु पिरामिड, घर में सदा बनी रहेगी सुख समृद्धि और आएगी खुशहाली
  • Astrology: शनि चंद्रमा से बनता है अशुभ विष योग, जानिए 12 भावों में कैसा होता है इसका प्रभाव ?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed