फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   home decoraton according to vastu

सुख शांति चाहते हैं तो घर में ऐसी सजावट न करें

Wed, 05 Dec 2012 10:35 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 05 Dec 2012 10:35 AM IST
विज्ञापन
home decoraton according to vastu
वास्तु विज्ञान में जमीन की बनावट, घर की दिशा एवं घर में रखी चीजों का आंकलन किया जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की जमीन, घर की दिशा, मुख्य द्वार एवं घर में रखी हुई चीजें भी व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालती हैं। इसलिए घर में ऐसी चीजों को ही रखना चाहिए जिससे सकारात्मक प्रभाव प्राप्त हो। वास्तु विज्ञान में कहा गया है कि युद्ध से संबंधित चीजें जैसे, तलवार, बंदूक आदि नहीं रखना चाहिए। इससे क्रोध एवं आपस में द्वेष बढ़ता है।
विज्ञापन


बहुत से लोग घर में महाभारत की तस्वीर लगाते हैं। वास्तु विज्ञान के अनुसार यह भी घर की सुख-शांति में बाधक होता है। महाभारत एक पारिवारिक युद्ध था जो परिवार में संघर्ष की भावना को बढ़ाता है। इसलिए महाभारत की तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए।
विज्ञापन


शिव की नटराज मूर्ति भी लोगों को काफी पसंद आता है। ड्राईंग रूम इसे लोग बड़े शौक से रखते हैं खास तौर पर कला से जुड़े लोगों इसे श्रद्धापूर्वक घर में रखते हैं। जबकि वास्तु के अनुसार शिव की नटराज मूर्ति विनाश का प्रतीक है क्योंकि जब शिव क्रोधित होते हैं तो नृत्य करते हैं। शिव के ताण्डव नृत्य से प्रलय मच जाता है। इसलिए घर में शिव की नृत्य मुद्रा वाली मूर्ति अथवा तस्वीर नहीं रखनी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अठारह पुराणों में गुरूड़ पुराण एक ऐसा पुराण है जिसमें प्रेत क्रिया। मृत्यु के बाद आत्मा की स्थिति और गति का वर्णन मिलता है। इस पुराण का पाठ किसी की मृत्यु के पश्चात आत्मा की शांति के लिए किया जाता है। इसलिए इसे घर में नहीं रखना चाहिए।

टाईटेनिक के पॉपुलर के होने के बाद से बहुत से लोग टाईटेनिक की तस्वीर घर में लगाने लगे हैं। वास्तु विज्ञान के अनुसार डूबते नाव की तस्वीर घर में नहीं होनी चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न होता है। इससे घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल में कमी आती है।


ताजमहल की तस्वीर और शो पीस से घर को सजाना बहुत से लोगों को पसंद आता है। जबकि ताजमहल एक समाधि है जो मौत की निशानी और नकारात्मकता का प्रतीक है। इसे प्रेम का प्रतीक मानकर घर में नहीं रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ने की बजाय दूरी बढ़ने का ख्याल बार-बार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed