{"_id":"61c54c0392f8ed20eb38c03c","slug":"christmas-2021-vastu-tips-christmas-tree-is-being-planted-in-the-house-on-christmas-keep-these-vastu-rules-in-mind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Merry Christmas 2021 Vastu Tips: आज है क्रिसमस का पर्व, अगर घर में लगा रहे हैं क्रिसमस ट्री तो इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Merry Christmas 2021 Vastu Tips: आज है क्रिसमस का पर्व, अगर घर में लगा रहे हैं क्रिसमस ट्री तो इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान
Sat, 25 Dec 2021 12:15 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:15 AM IST
सार
Christmas 2021 Vastu Tips: प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर यानि आज के दिन क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। क्रिसमस का यह त्योहार प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। बच्चे तो बड़े ही जोश और उत्साह से इस पर्व को मनाने के लिए क्रिसमस ट्री सजाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं क्रिसमस ट्री सिर्फ सजाने के लिए ही नहीं लगाया जाता बल्कि वास्तु के अनुसार भी इसका काफी महत्व होता है। ऐसे में यदि आप भी अपने घर में क्रिसमस ट्री सजाते हैं तो आपको वस्तु के अनुसार क्या सावधानी बरतनी चाहिए आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Christmas 2021 Vastu Tips
- फोटो : pixabay
विस्तार
Christmas 2021 Vastu Tips: प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर यानि आज के दिन क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। क्रिसमस का यह त्योहार प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। क्रिसमस का यह त्योहार अब किसी धर्म विशेष के लिए नहीं है बल्कि हर धर्म के व्यक्ति इस पर्व को मनाते हैं। बच्चे तो बड़े ही जोश और उत्साह से इस पर्व को मनाने के लिए क्रिसमस ट्री सजाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं क्रिसमस ट्री सिर्फ सजाने के लिए ही नहीं लगाया जाता बल्कि वास्तु के अनुसार भी इसका काफी महत्व होता है। ऐसे में यदि आप भी अपने घर में क्रिसमस ट्री सजाते हैं तो आपको वस्तु के अनुसार क्या सावधानी बरतनी चाहिए आइए जानते हैं।
विज्ञापन
क्रिसमस ट्री रखने की दिशा
क्रिसमस ट्री को घर में रखने के लिए दिशा ज्ञान होना बहुत महत्वपूर्ण है। क्रिसमस ट्री को घर में उत्तर दिशा में रखना चाहिए, यदि ऐसा संभव नहीं है तो आप क्रिसमस ट्री को उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं।
विज्ञापन
क्रिसमस ट्री पर लगाएं इन रंगों की लाइट्स
वास्तु के अनुसार यदि आप क्रिसमस ट्री पर लाइट्स लगाएंगे तो आपके घर में प्यार बरकरार रहेगा। क्रिसमस ट्री को सजाते समय उसपर लाल या पीली रंग की लाइट्स लगाएं। लाल और पीला रंग प्रेम और दोस्ती का प्रतीक है। इससे आपके घर में खुशियां बनी रहेंगी।
विज्ञापन
मुख्यद्वार पर न लगाएं क्रिसमस ट्री
वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार के सामने कोई पेड़ या खंभा नहीं होना चाहिए और न ही हमें मुख्यद्वार के सामने कोई पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की तरक्की रुक सकती है। क्रिसमस ट्री भी एक पेड़ है और इसलिए उसे आप अपने लिविंग एरिया में सजा सकते हैं लेकिन मुख्य द्वार पर नहीं।
सकारात्मकता लाता है क्रिसमस ट्री
यदि आप घर के अंदर क्रिसमस ट्री लगाते हैं तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इतना ही नहीं क्रिसमस ट्री रखने से उसकी ऊर्जा परिवार के लोगों का व्यवहार सकारात्मक रूप से बदल देती है। इसे लगाने से गृह-क्लेश जैसी समस्या भी दूर होती है।