{"_id":"93b6af16-ec3e-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"be-richer-by-changing-direction-of-almirah-and-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनी बनना है तो तिजोरी और अलमारी की दिशा बदलें ","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
धनी बनना है तो तिजोरी और अलमारी की दिशा बदलें
Updated Wed, 22 Aug 2012 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहनत और योग्यता के
विज्ञापन
अनुसार आपकी आय नहीं है तो देखिए कि कहीं इसकी वजह आप खुद तो नहीं। वास्तु विज्ञान
के अनुसार तिजोरी या अलमारी गलत दिशा में रखने पर इसका असर घर के मुखिया की आमदनी
पर पड़ता है। इससे धन की बरकत भी नहीं होती है। इसलिए अगर आपके घर में यह दोष है तो
इसे जल्दी ठीक कर लीजिए।
कुबेर बरसाते हैं धन
जिस तिजोरी या अलमारी में कैश व ज्वेलरी रखते हैं उसे कमरे में दक्षिण की दीवार से लगाकर रखें। इससे अलमारी का मुंह उत्तर की ओर खुलेगा। इस दिशा के स्वामी देवताओं के खजांची कुबेर हैं। उत्तर दिशा में अलमारी का मुंह खुलने से धन और ज्वेलरी में बढ़ोतरी होती है।
इन्द्र की कृपा कैसे मिले
वास्तु विज्ञान में पूर्व दिशा को उन्नति और उर्जा की दिशा कहा गया है। इस दिशा के स्वामी इन्द्र हैं, जो देवताओं के राजा हैं। इसलिए धन-संपत्ति में वृद्धि की आशा रखने वाले को तिजोरी और धन रखने वाली अलमारी को पश्चिमी दीवार से लगाकर रखना चाहिए। इससे तिजोरी और अलमारी का मुंह पूर्व दिशा की ओर खुलेगा और देवराज की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी।
इस दिशा में नहीं रखें ज्वेलरी
अगर आपकी तिजोरी का मुंह दक्षिण दिशा की ओर खुलता है तो जल्दी से जल्दी तिजोरी का स्थान बदल दें। दक्षिण दिशा का स्वामी यम है। इस दिशा में तिजोरी का मुंह खुलने से रोग एवं अन्य दूसरी चीजों में धन का व्यय बढ़ जाता है। इस दिशा में धन रखने से धन की हानि होती है। वास्तु विज्ञान के अनुसार इस दिशा में ज्वेलरी रखने से ज्वेलरी की वृद्धि रूक जाती है।
आर्थिक तंगी से कैसे बचें
संपत्ति में वृद्धि के लिए जरूरी है कि आपको अपनी मेहनत के अनुसार अच्छी आमदनी हो और आपकी कमाई का कुछ हिस्सा बचे। लेकिन अगर आप पश्चिम दिशा में तिजोरी या धन रखते हैं तो ऐसा होना कठिन होता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार इस दिशा का स्वामी वरूण को माना जाता है। इसके कारण इस दिशा में धन रखने से धन पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है और धन पानी की तरह खर्च होता है। इसलिए आर्थिक तंगी बनी रहती है।