फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   according to vastu shastra do not keep these 5 things in kitchen in hindi

Vastu Tips For Kitchen: गरीब बनाती हैं रसोई में रखी ये 5 चीजें, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Tue, 02 Jul 2024 12:48 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 02 Jul 2024 12:48 PM IST
सार

वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत अहम स्थान है। घर में वास्तु नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो वास्तु दोष लग सकता है, जिसकी वजह से घर के सदस्यों को बहुत परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
according to vastu shastra do not keep these 5 things in kitchen in hindi
Home Vastu Dosh - फोटो : istock

विस्तार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत अहम स्थान है। घर में वास्तु नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। खासतौर से रसोई में वास्तु शास्त्र का पालन जरूर करना चाहिए नहीं तो वास्तु दोष लग सकता है, जिसकी वजह से घर के सदस्यों को बहुत परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। रसोई घर हमारे घर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से में से एक है। मान्यताओं के अनुसार यहां से ही घर में सुख-समृद्धि आती है। वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि रसोई घर में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं, जिससे घर में गरीबी आ सकती है। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि किन 5 चीजों को रसोई में रखने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

जूठा और बासी खाना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी जूठा या बासी खाना घर में नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और घर में दरिद्रता आ सकती है।

ज्यादा समय तक गुथा हुआ आटा
अगर आपने आटा गूंथा है और उसे तुरंत इस्तेमाल नहीं किया है, तो उसे ज्यादा देर तक रखने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे राहु और शनि के बुरे प्रभाव को झेलना पड़ सकता है। साथ ही इससे नकारात्मकता के साथ साथ घर में कलेश भी बढ़ता हैं।

टूटे हुए बर्तन
टूटे-फूटे बर्तन नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटी हुई थाली, छोटी डिश, बाउल आर्थिक तंगी का बड़ा कारण बनती है। इन्हें कभी भी रसोई में नहीं रखना चाहिए। टूटे हुए बर्तनों को जल्दी से जल्दी घर से बाहर निकाल दें।

तेज और नुकीली चीजें
किचन में कैंची और चाकू जैसी नुकीली चीजें खुली हुई नहीं रखनी चाहिए। इसलिए चाकू, छुरी, कैंची जैसी तेज और नुकीली चीजें हमेशा ढककर रखनी चाहिए। इन्हें खुला रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। मान्यताओं के अनुसार इस चीजों को खुला रखने से घर परिवार के खर्चे बढ़ सकते हैं।

खाली डिब्बे
खाली डिब्बे और बोतल भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। इन्हें रसोई में ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि रसोई में खाली डब्बे, जार रखने से दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed