फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   These Are the Traits of December Born People says Astrology

दिसंबर में जन्म लेने वाले होते हैं स्वभाव से गंभीर, लेकिन इनमें होती हैं ये कमियां

Tue, 01 Dec 2020 12:25 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 01 Dec 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
These Are the Traits of December Born People says Astrology
दिसंबर माह में जन्म लेने वालों का स्वभाव एवं गुण-दोष - फोटो : अमर उजाला

दिसंबर साल का आखिरी महीना होता है। इस माह के बाद नया साल शुरू हो जाता है। इस महीने में कई लोगों का जन्मदिन होता है। ज्योतिषीय गणना से दिसंबर माह में पैदा हुए लोगों का स्वभाव, उनके गुण दोषों के बारे में जाना जा सकता है। इस महीने ग्रहों की चाल का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है, ऐसे में जिन लोगों का जन्म बारहवें महीने में होता है उन लोगों के जीवन पर उन ग्रहों की स्थिति का प्रभाव देखा जाता है। आइए जानते हैं दिसंबर माह में जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव कैसा होता है। 

विज्ञापन

स्वभाव

दिसंबर में पैदा होने वालों का स्वभाव व्यावहारिक होता है। ये सबसे मिलजुल कर रहने वाले होते हैं। इसलिए इन लोगों के दोस्तों की तादात अधिक होती है। इनके व्यक्तित्व में एक अजीब आकर्षण होता है, जिससे दूसरे लोग इनकी ओर खींचे चले आते हैं। ये लोग अपने दोस्तों की संगत में अधिक प्रभावी होते हैं। प्रेम के मामलों में अधिक सक्रिय होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुण

दिसंबर में जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ये हर परिस्थितियों को दार्शनिक रूप से देखते हैं। हर पहलुओं पर ये गंभीरता से सोचते हैं। खासतौर से जिन लोगों का जन्म 15 से 31 दिसंबर के बीच होता है वे कलाकार और दार्शनिक होते हैं। इनमें गजब का आत्म-विश्वास देखने को मिलता है। अवसर मिलने पर ये खुद को एक अच्छी स्थिति में स्थापित कर पाने में सफल होते हैं।

विज्ञापन

दोष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म दिसंबर माह में होता है, ऐसे लोग आलसी स्वभाव के होते हैं। अपने काम को टालते रहते हैं और जब समय आता है तो उस काम को हड़बड़ी में करते हैं। इनकी यह आदत कई बार इन्हें मुसीबत में डाल देती है। दिसंबर में जन्म लेने वाले थोड़े अभिमानी होते हैं। कई बार इन्हें लगता है कि इन्हें ही पूरी दुनिया की समझ है। जबकि ये दूसरों पर निर्भर रहने वाले होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed