फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Surya Grahan 2022 Solar eclipse ends, know what to do after grahan in Hindi

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण हुआ समाप्त, जानें सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें

Tue, 25 Oct 2022 07:39 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 25 Oct 2022 07:39 PM IST
सार

सूर्य ग्रहण खत्म हो जाने के बाद भी कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद श्राद्ध और दान करना फलदायी बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के प्रभाव को दूर करना चाहते हैं तो गंगाजल से छिड़काव और स्नान आदि से निवृत होकर मंदिर जरूर जाएं।

विज्ञापन
Surya Grahan 2022 Solar eclipse ends, know what to do after grahan in Hindi
सूर्य ग्रहण हुआ समाप्त - फोटो : iStock

विस्तार

Surya Grahan Samapt: आज लगा सूर्य ग्रहण अब समाप्त हो चुका है। भारत में शाम 4 बजकर 29 मिनट पर सूर्य ग्रहण दिखाना आरंभ हुआ था। यह सूर्य ग्रहण शाम 6 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हो गया। हालांकि सूर्यास्त के कारण भारत में इसका मोक्ष काल नहीं देख पाए।  यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण था। अब अगला सूर्य ग्रहण 2 अगस्त , 2027 में दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान जिस तरह के नियम ग्रहण और सूतक काल में अपने जाते हैं। ठीक वैसे ही नियम ग्रहण समाप्त होने के बाद भी अपनाए जाते हैं। सूर्य ग्रहण खत्म हो जाने के बाद भी कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद श्राद्ध और दान करना फलदायी बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के प्रभाव को दूर करना चाहते हैं तो गंगाजल से छिड़काव और स्नान आदि से निवृत होकर मंदिर जरूर जाएं। ग्रहण के बाद किसी जरूरतमंद को अन्न, वस्त्र या धन का दान करना चाहिए। आपने जो वस्त्र सूर्य ग्रहण के दौरान पहनें हैं उनका भी दान किया जा सकता है। सूर्य ग्रहण के बाद अगला चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, 2022 को पड़ेगा। आइए जानते हैं ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें-

विज्ञापन


Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा कल, जानें विधि, मुहूर्त, महत्व और कथा
विज्ञापन


ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें 

  • सूर्य ग्रहण के समाप्त होते ही सूतक भी खत्म हो जाता है। ऐसे में सूतक समाप्त होते ही तुलसी के पौधे में गंगाजल छिड़ककर उसे शुद्ध कर लें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पूजा घर में गंगाजल जरूर छिड़कें, इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।
  • सूतक समाप्त होते ही गर्भवती महिलाओं को स्नान करना चाहिए। 
  • सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद  तिल और चने की दाल का दान अवश्य करें।
  • सूर्य ग्रहण खत्म होते ही घर में झाड़ू लगाने के साथ पोछा लगा दें।
  • सूर्य ग्रहण के बाद देवी-देवताओं के दर्शन करना शुभ माना जाता है। 
  • इसलिए ग्रहण खत्म होते ही स्नान करके अपने आराध्य के दर्शन जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed