फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Super Pink Moon 2020 date and timings in india and update

Super Pink Moon 2020: पूर्णिमा को दिखाई देगा चांद का बेहद शानदार नजारा

Wed, 08 Apr 2020 01:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 08 Apr 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
Super Pink Moon 2020 date and timings in india and update
सुपर मून

Super Pink Moon 2020 date and timings in india: आज चैत्र महीने का पूर्णिमा तिथि है। पूर्णिमा के दिन आसमान में चांद का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। इस तिथि पर पूरा चांद भरपूर रौशनी के साथ निकलता है। 08 अप्रैल की पूर्णिमा की सबसे खास बात है कि इस समय पर चांद धरती के बेहद नजदीक होगा जिसे सुपरमून कहा जाता है।  8 अप्रैल को पूर्णिमा की रात को साल 2020 का सबसे बड़ा और चमकीला चंद्रमा देखने को मिलेगा। इस दिन चांद सामान्य रूप से आकार में 14 फीसदी बड़ा और चमक के लिहाज से 30 फीसदी ज्यादा चमकदार नजर आएगा। 

विज्ञापन


क्या होता है सुपर मून
जब-जब चंद्रमा और धरती के बीच की दूरी कम होती है तब चंद्रमा की दूधिया रोशनी बढ़ जाती है, उस परिस्थिति में चांद को सुपरमून कहा जाता है। सुपरमून के दौरान पृथ्वी से चांद की दूरी 30 हजार किलोमीटर कम हो जाती है। 08 अप्रैल को साफ-सुथरे आसमान में दिखाई देना वाला सुपर मून को पिंक सुपर मून भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन


क्या है पिंक सुपर मून
पिंक सुपर मून कहे जाने के पीछे ऐसा नहीं है कि इस दिन चांद गुलाबी रंग में दिखाई देगा। इसके पीछे किसी तरह का कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है। दरअसल इस समय अमेरिका के आस पास क्षेत्रों में इस मौसम के दरमियान उगने वाले फ्लॉक्स  सुबुलाता फूल के वजह से पिंक सुपरमून कहा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


7 अप्रैल 2020 की आधी रात के बाद सुपर मून दिखाई देना शुरू हो जाएगा। इसके बाद सुबह 8 बजे पूरी तरह दिखाई देगा। देश में दिन होने के कारण यह नंगी आंखों से दिखाई नहीं देगा।  इस नजारे को देखने के लिए आप लाइव स्ट्रीमिंग का सहारा लेकर चांद के दीदार कर  सकते हैं।ज्योतिष शास्त्र में चांद और पूर्णिमा का खास महत्व होता है। ज्योतिष में चांद को मन का कारक कहा जाता है। चांद के आकार और रोशनी का प्रभाव मनुष्य के मन मस्तिष्क पर व्यापक रूप से पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed