फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   seeing these 5 types of things in dreams are very auspicious

Swapna Shastra: धन लाभ और तरक्की का संकेत होते हैं ये पांच सपने

Sun, 17 Nov 2024 02:27 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 17 Nov 2024 02:27 PM IST
सार

Swapna Shastra: सोते समय सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है। इस दौरान देखे जाने वाले सपने आमतौर पर दिनचर्या से जुड़े होते है। लेकिन कुछ ऐसे सपने भी होते हैं, जो व्यक्ति के भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत देते हैं।

विज्ञापन
seeing these 5 types of things in dreams are very auspicious
सपने में इन पांच तीजों का दिखना होता है शुभ - फोटो : freepik

विस्तार

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र एक प्राचीन वैज्ञानिक और तात्कालिक परंपरागत विद्या है, जिसका उद्देश्य सपनों के अर्थ को समझाना है। इसे स्वप्न-विज्ञान" भी कहते हैं। इस शास्त्र में उन सभी सपनों के अर्थ का उल्लेख है, जो मनुष्य की भविष्यवाणी करते हैं। दरअसल, सोते समय सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है। इस दौरान देखे जाने वाले सपने आमतौर पर दिनचर्या से जुड़े होते है। लेकिन कुछ ऐसे सपने भी होते हैं, जो व्यक्ति के भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में स्वयं को पहाड़ पर चढ़ते हुए देखना बहुत शुभ होता है। इसका मतलब है कि व्यक्ति के जीवन में उन्नति के नए-नए रास्ते खुलने वाले हैं। साथ ही व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। ऐसे में कई अन्य सपनों का जिक्र स्वप्न शास्त्र में किया गया है, जो लाभ के संकेत दर्शाते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं

विज्ञापन


सपने में इन पांच चीजों का दिखना होता है शुभ 

  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में पैसों को देखता है, तो यह बहुत शुभ होता है। इसका अर्थ है कि भविष्य में आपकी आय बढ़ने वाली है। इतना ही नहीं इसे आय के सोर्स बढ़ने का संकेत भी माना जाता है।
  • विज्ञापन
  • अगर आप सपने में बारिश देखते हैं, तो यह बहुत खास होता है। इसका अर्थ होता है कि आपको नौकरी और व्यापार में लाभ होने वाला है। इस दौरान आपको कार्य में तरक्की भी मिल सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में तोता देखना लाभकारी होता है। इसे शुभ समाचार की प्राप्ति का संकेत माना जाता है।
  • सपने में मृत्यु देखना काफी डरावना होता हैं परंतु इसका अर्थ धन प्राप्ति से जोड़ा जाता है। स्वपन्न शास्त्र के अनुसार सपने में किसी की मृत्यु को देखना बेहद शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आपकी आर्थिक स्थितियों में सुधार आने वाला है।
  • हिंदू धर्म में उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। इसे सपने में देखना अच्छा होता है। इसका अर्थ है कि आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने वाली है। इतना ही नहीं इसे धन लाभ और सुख-समृद्धि का संकेत माना जाता है।


Horoscope 2025: साल 2025 की ये हैं चार भाग्यशाली राशियां, खुशियां मिलेंगी उम्मीद से कई गुना ज्यादा
 

Sun Transit 2024: सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ
 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed