फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   rashifal mesh aries horoscope 2020

मेष राशि के लिए साल 2020 कैसा, 4 शुभ संकेत जिससे आप रहेंगे शिखर पर

Thu, 30 Jan 2020 03:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 30 Jan 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
rashifal mesh aries horoscope 2020
aries

मेष राशि, राशि चक्र में पहले स्थान पर आती है। मेष राशि का स्वामी मंगल है।  मंगल जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है। यही कारण है कि इस राशि के जातक जीवन की नई ऊर्जा से भरे हुए रहते हैं। मेष राशि के लोग किसी के दबाव में जल्दी नहीं आते हैं। ये लोग अपने निर्णय पर कायम रहते हैं। मेष राशि के जातकों के लिए साल 2020 में क्या बदलाव लाएगा। जानते हैं मेष राशि के लिए 4 शुभ संकेत...

विज्ञापन
  • मेष राशि के लिए साल 2020 बेहतरीन रहेगा। सफलता के योग और सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
  • मेष राशि के जातकों के लिए नौकरी में पदोन्नति के कई अवसर प्राप्त होंगे।
  • सेहत के मामले में साल 2020 शानदार रहेगा।
  • आमदनी के स्रोतों में इजाफा होगा।


विस्तार से मेष राशि का भविष्यफल 2020


स्वभाव
मेष राशि के जातक स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले व्यक्ति स्वभाव से थोड़े उग्र होते हैं। क्रोध व आक्रामकता की वजह से आप अपना धैर्य खो बैठते हैं। कार्यों को जवाबदारी से पूर्ण करना पसंद करते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करते हैं। पढ़ने का शौक अधिक रहता है। स्वभाव के विरुद्ध कार्य करना पसंद नहीं करते हैं। परिवार पर स्नेह बना रहता है। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों से लगाव कम ही रहता है। अनुशासन में रहना आपको पसंद आता है। आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त कर पाते हैं।
विज्ञापन


आर्थिक जीवन 2020
वर्ष के शुरुआत में आपका आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। शेयर बाजार में निवेश से आपको मुनाफा होगा। हालांकि आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा आपको उसमें धोखा हो सकता है। मार्च में व्यापार से जुड़ी यात्राएं फलदायी होंगी। वहीं अप्रैल में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जून में आमदनी में गिरावट होने की संभावना है। वहीं अगस्त में पुनः परिस्थितियां आपके आर्थिक जीवन को सबल करेंगी। वर्ष के अंत में आपके खर्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना रहेगी। इस समय आपको अपनी बचत पर ध्यान देना होगा। इस साल आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करियर-व्यापार 2020
वर्ष के शुरुआती दिनों में आपके ऊपर कार्य का दबाव रहेगा, जिसकी वजह से आप अपने निजी जीवन को थोड़ा कम समय दे पाएंगे। यदि आप रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं तो इसके लिए साल का शुरुआती चरण बेहतर है। इस समय आपके व्यापार में विस्तार होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मई में आपको अपनी मेहनत और परिश्रम का अच्छा फल प्राप्त होगा। अपने अधिकारियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाकर चलें। साल के मध्य में आपके व्यापार में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। इस दौरान व्यवसाय या कार्य के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है। अक्टूबर में व्यापार अथवा कार्य के हेतु विदेशी कंपनियों से संबंध स्थापित हो सकते हैं। वर्ष के अंत में आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। राजनीति के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है।


प्रेम एवं विवाह 2020
इस साल वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। साल के मध्य में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस दौरान आपको अपने जज्बातों पर काबू रखना होगा। बात बिगड़ने पर संवाद कायम रखें। क्योंकि जल्दी ही रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। अगर आप किसी के प्रेम में है तो अगस्त में अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। संभव है कि साथी की ओर से भी सकारात्मक जवाब मिले। इस वर्ष अगर प्रेम विवाह के बारे में सोच रहे हैं तो सितंबर का समय अनुकूल है। इस पर बात आगे बढ़ाई जा सकती है। अक्टूबर में आपका मन धर्म तथा आध्यात्म के प्रति बढ़ सकता है। आपको सांसारिक चीज़ें सब बेकार लग सकती हैं। साल के अंतिम माह में साथी के और आपके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्ते में रोमांस बना रहेगा।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed