फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Today Rashifal Aries Aaj Ka Mesh Rashifal 18 January 2026

Mesh Rashifal 18 January: 18 जनवरी को मेष राशि वालों को धन लाभ के योग, प्रेम जीवन में मिलेगा साथी का प्यार

Sat, 17 Jan 2026 05:34 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 17 Jan 2026 05:34 PM IST
सार

Today Mesh Rashifal: जानिए मेष राशि वालों के लिए नौकरी, व्यपार, धन, स्वास्थ्य और प्रेम के मामलों में कैसा रहेगा दिन।

विज्ञापन
Today Rashifal Aries Aaj Ka Mesh Rashifal 18 January 2026
rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष राशि वालों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ गलफहमियां दूर हो सकती है। निवेश संबंधी योजना को टाल देना ही अच्छा रहेगा। आपको किसी से बिना बात के उलझनें से आपको बचना होगा। दिनचर्या व्यस्त रह सकती है। सेहत में गिरावट भी देखने को मिल सकती है। 18 जनवरी को मकर राशि में चार प्रमुख ग्रहों को योग बनेगा जिसमें सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति होगी जिस कारण भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी साथ ही करियर पर सीधा और सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। विवाह में आ रही बाधाएं दू होंगी।  मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन नए लोगों पर विश्वास न करें। कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारिया संभालने का मौका मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव रहेगा। सेहत में सावधानी बरतें। परिवार में निकटता बढ़ेगी, मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। 
विज्ञापन


प्रेम और रोमांस
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमीजन साथ घूमने जाएंगे, रोमांस में मधुरता आएगी। भावनात्मक निकटता प्रबल होगी। 

धन और वित्तीय स्थिति
व्यापार में लाभ विशेषकर बेकरी या सहयोगी क्षेत्रों में सफलता मिलने के आसार हैं। निवेश से पहले सही लोगों की सलाह लें इससे वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी।

मेष राशि वालों का स्वभाव और व्यक्तित्व
मेष राशि के जातक जोशीले, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये चुनौतियों से डरने की बजाय उनका सामना करना पसंद करते हैं। साहसी और ऊर्जावान स्वभाव के कारण ये जोखिम लेने से नहीं कतराते। हालाँकि, इनकी अधीरता और गुस्सैल स्वभाव कई बार इनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ये स्वभाव से प्रतिस्पर्धी होते हैं और हमेशा आगे बढ़ने की चाह रखते हैं। दोस्ती और रिश्तों में ये ईमानदार होते हैं लेकिन अपनी बात मनवाने की ज़िद इनमें अधिक होती है। सेना, खेल, बिजनेस और एडवेंचर से जुड़े कार्यों में ये सफलता प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
विज्ञापन


मेष राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू होते हैं 
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ  

शुभ अंक : 5
शुभ रंग : नारंगी और सुनहरा
उपाय : गाय को रोटी में गुड़ रखकर खिलाएं इससे परेशानियां होंगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन

Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
New Year 2026: इन मूलांकों की लव लाइफ के लिए 2026 रहेगा खास, रिश्तों में आएगी नई ऊर्जा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed