फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   today Prediction Horoscope of 30 October 2026 Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 30 अक्तूबर 2026: आज इन पांच राशि के लोगों का चमकेगा भाग्य, किस्मत हर काम में देगी साथ

Fri, 30 Oct 2026 06:32 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 30 Oct 2026 06:32 AM IST
सार

आज का राशिफल 30 अक्तूबर 2026: जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
 

विज्ञापन
today Prediction Horoscope of 30 October 2026 Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रह सकता है। आज कोई बड़ा अटका काम भी पूरा होगा और आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। किसी धार्मिक या मांगलिक आयोजन में शामिल होने का आपको अवसर मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें।

वृषभ राशि
आज का दिन मेहनत का अच्छा परिणाम लेकर आ सकता है। धन और मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन


मिथुन राशि
आज पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। कोई काम पूरा होने से घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम सफल हो सकता है। घूमने-फिरने और पसंदीदा चीजों पर खर्च करने का मन हो सकता है। उलझनें दूर होने से मानसिक तनाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि
आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। सरकारी और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। 

सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास और मधुर वाणी लोगों को प्रभावित करेंगे। कामकाज में भी आपका प्रभाव बना रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी का साथ आपको मजबूती देगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है।

कन्या राशि
आज नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। आज संतान की ओर से खुशखबरी मिलने के योग हैं। संतान से जुड़ी बातों पर विशेष ध्यान दें। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ख्याल रखें। हालांकि, पैसों के लेन-देन में सतर्क रहना जरूरी होगा।

तुला राशि
मनचाही खुशखबरी मिलने के योग हैं। सरकारी मामलों में सतर्कता बरतें और जरूरी कागजात संभालकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक बहस से बचना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है, आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। अपने निजी मामलों में सावधानी बरतें और महत्वपूर्ण बातें दूसरों के साथ साझा करने से बचें। वहीं, आज व्यस्तता के बीच मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। 

धनु राशि
आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आएंगे और पुरानी स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलने की संभावना है। पिता की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। कामकाज में जल्दबाजी करने से बचें। आज विद्यार्थियों का मानसिक तनाव कम होगा और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी।

मकर राशि
 मेहनत का उचित फल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज सरकारी कामों में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। किसी पुरानी इच्छा के पूरी होने से परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है। सामाजिक सेवा से जुड़े किसी काम में सम्मान मिलने से आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे।

कुंभ राशि
रिश्तेदारों से मुलाकात होने की संभावना है। आज परिवार के किसी सदस्य को करियर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने में परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन राशि
कार्यक्षेत्र में बातचीत के दौरान संयम रखें और सोच-समझकर अपनी बात कहें। आज बढ़ते खर्चों पर नजर रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं और लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है।



6 नवंबर को बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों को नौकरी में सफलता और धन लाभ के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed