सभी ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां यह पहले से विराजमान ग्रह, मंगल, बुध और राहु के साथ युति करेंगे। इन पर शनि और केतु की परस्पर दृष्टि भी पड़ रही है। इस तरह से देखा जाए तो छह ग्रहों का परस्पर दृष्टि संबंध बन रहा है। इस युति में मंगल 22 जून तक रहेंगे। उसके बाद अपनी नीच की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। बुध 20 जून को ही कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके फलस्वरूप इन ग्रहों द्वारा बनने वाले अधिकतर योग भंग हो जाएंगे। यह युति स्वतंत्र भारत की कुंडली में वृषभ लग्न से दूसरे कुटुंब भाव में बन रही है। इसलिए आने वाला सप्ताह भारत वर्ष के लिए उपद्रवों वाला हो सकता है।
सूर्य के मिथुन राशि में गोचर से संवर जाएगी इन पांच राशियों की किस्मत, जानें अपनी किस्मत का हाल
पं. जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिर्विद्
Published by: Madhukar Mishra
Updated Sat, 15 Jun 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन