फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shani Sade Sati And Dhaiya In 2024 Impact On All 12 Zodiac Signs Shani Sade Sati Rise

Shani Sade Sati: क्या आपकी राशि में है शनि साढ़ेसाती ? जानें मेष से लेकर मीन राशि में कब से कब तक रहेगी

Tue, 20 Feb 2024 03:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 20 Feb 2024 03:06 PM IST
सार

साल 2024 में शनि के कुंभ राशि में रहने के कारण मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती है। मकर राशि वालों पर शनि की साढे़साती का आखिरी चरण चल रहा है।

विज्ञापन
Shani Sade Sati And Dhaiya In 2024 Impact On All 12 Zodiac Signs Shani Sade Sati Rise
shani sade sati : मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shani Sade Sati: वैदिक ज्योतिशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों का विशेष प्रभाव रहता है। ज्योतिष में कुल 9 ग्रहों के बारे में विस्तार से बताया गया है। 9 ग्रह इस प्रकार है- सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि और छाया ग्रह राहु-केतु। ज्योतिष में इन सभी ग्रहों का विशेष महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे सौरमंडल में सभी ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते रहते हैं। इन ग्रहों के गोचर को राशि परिवर्तन के नाम से भी जानते हैं। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। यानी शनि किसी एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई वर्ष का समय लेता है। 
विज्ञापन


क्या होती है शनि की साढ़ेसाती
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि क्रूर और पापी ग्रह है। जब-जब शनिदेव राशि परिवर्तन करते हैं तो कई राशियों के ऊपर शनि की साढे़साती लग जाती है और वहीं जिन राशियों पर साढ़ेसाती पहले से चल रही होती है वह खत्म भी होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक जब शनि का गोचर होता है तो जातक की जन्म राशि में स्थित होता है और उससे अगली राशि और बारहवें स्थान वाली राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। इन तीन राशियों को पार करने में शनि को करीब साढ़े सात साल का समय लगता है। इसे ही शनि की साढ़ेसाती के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन


2024 में शनि की साढ़ेसाती
सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि ढाई वर्षों में राशि परिवर्तन करते हैं। शनिदेव पिछले वर्ष यानी 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश किया था और तब से लेकर अभी तक इसी राशि में मौजूद हैं। साल 2024 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा। इस तरह से शनि पूरे वर्ष अपनी स्वयं की राशि कुंभ में ही विराजमान रहेंगे। शनि का राशि परिवर्तन 29 मार्च 2025 को होगा जहां पर ये मीन राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में 2028 तक विराजमान रहेंगे। शनि के कुंभ राशि में होने से तीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और दो पर शनि की ढैय्या इस समय चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2024 में है इन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती
साल 2024 में शनि के कुंभ राशि में रहने के कारण मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती है। मकर राशि वालों पर शनि की साढे़साती का आखिरी चरण चल रहा है। कुंभ राशि पर दूसरा चरण और मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण जारी है। 

शनि ढैय्या 2024 
साल 2024 में कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। 

मेष से लेकर मीन राशि में कब से कब तक रहेगी शनि की साढ़ेसाती
 
राशि शनि की साढ़ेसाती
मेष 29 मार्च 2025 से 31 मई 2032 तक
वृषभ 3 जून 2027 से 13 जुलाई 2034 तक
मिथुन 8 अगस्त 2029 से 27 अगस्त 2036 तक
कर्क 31 मई 2032 से 22 अक्टूबर 2038 तक
सिंह 13 जुलाई 2034 से 29 जनवरी 2041 तक
कन्या 27 अगस्त 2036 से 12 दिसंबर 2043 तक
तुला 22 अक्टूबर 2038 से 8 दिसंबर 2046 तक
वृश्चिक 28 जनवरी 2041 से 3 दिसंबर 2049 तक
धनु राशि 17 जनवरी 2023 को साढ़ेसाती खत्म फिर 12 दिसंबर 2043 से 3 दिसंबर 2049 तक
मकर राशि साढ़ेसाती जारी है और 29 मार्च 2025 को समाप्त होगी।
कुंभ 24 जनवरी 2022 से 3 जून 2027 तक जारी। 
मीन 29 अप्रैल 2022 से शनि साढ़ेसाती जारी और 29 मार्च 2025 को समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed