फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shani Guru Conjunction in 2026 These Zodiac Signs Will See Prosperity and Success

Shani Guru Conjunction 2026: साल 2026 में बनेगा शनि-गुरु का अद्भुत संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Thu, 25 Dec 2025 01:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 25 Dec 2025 01:36 PM IST
सार

Shani Guru Conjunction 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2026 में गुरु-शनि के संयोग से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। 
 

विज्ञापन
Shani Guru Conjunction in 2026 These Zodiac Signs Will See Prosperity and Success
शनि-गुरु की चल का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shani Guru Conjunction 2026: साल 2026 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इसके साथ-साथ कई छोटे और बड़े ग्रह आपस में मिलकर संयोग बनाएंगे, जो देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि साल 2026 में शनि और गुरु का महासंयोग देखने को मिलेगा। साल 2026 में गुरु अतिचारी होकर तीन बार राशि बदलेंगे। साल 2026 गुरु सिंह राशि में गोचर करेंगे और शनि के साथ विशेष संयोग का निर्माण होगा। सिंह राशि पर शनि की ढैय्या साल 2026 में भी चलेगी जहां पर गुरु साल के आखिरी  महीनों में गुरु स्थित होंगे। वहीं शनि भी मीन राशि में मौजूद होंगे। मीन राशि पर गुरु का स्वामित्व रहता है। ऐसे में साल 2026 में गुरु और शनि का संयोग कुछ राशि वालों के लिए बेहतर साल साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन


कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि-गुरु का संयोग साल 2026 में बहुत ही लाभकारी साबित होगा। पूरे साल किस्मत का साथ मिलेगा। आपके अधूरे काम इस साल पूरे होंगे। धन और संपत्ति के मामलों में साल 2026 बहुत ही अनुकूल साल साबित हो सकता है। भाग्य भरपूर साथ मिलेगा। 
विज्ञापन

Lucky Rashifal: मीन में रहते हुए शनि 2026 में इन राशियों की चमकाएंगे किस्मत, आय में होगी वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए साल 2026 में शनि-गुरु संयोग काफी शुभ और अनुकूल साबित होगा। इससे आपके करियर-कारोबार में तरक्की मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा और व्यापारियों को साल 2026 में कई तरह की सफलता और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। कारोबार में कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। 

Mangal Gochar 2026: शनि की राशि में मंगल की दस्तक, इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में होगा धन लाभ

कुंभ रशि
कुंभ राशि वालों के लिए गुरु-शनि की संयोग अच्छा साबित हो सकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का साल साबित हो सकता है। आपकी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं और सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। जो लोग किसी तरह का वाहन या फिर जमीन-मकान की खरीदारी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को साल 2026 में प्रमोशन और खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

Shukra Gochar: 2026 के पहले गोचर से चमक उठेगी इन राशि वालों की किस्मत, करियर में आएंगे बड़े परिवर्तन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed