फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2026: शनि की राशि में मंगल की दस्तक, इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में होगा धन लाभ

Sun, 28 Dec 2025 10:40 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 28 Dec 2025 10:40 AM IST
सार

Mangal Gochar 2026:  ज्योतिषियों के मुताबिक, जब मंगल अपनी स्वराशि मेष, वृश्चिक या उच्च राशि मकर में गोचर करते हैं, तो रूचक राजयोग का निर्माण होता है। यह शक्तिशाली योग जनवरी में बनने वाला है।
 

विज्ञापन
Mangal Gochar in makar rashi 2026 these zodiac will get benefits and success
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है और वह वर्तमान में धनु राशि में विराजमान है। धनु के बाद मंगल साल 2026 की शुरुआत में ही शनि की राशि मकर में एंट्री करने वाले हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, जब मंगल अपनी स्वराशि मेष, वृश्चिक या उच्च राशि मकर में गोचर करते हैं, तो रूचक राजयोग का निर्माण होता है। यह शक्तिशाली योग जनवरी में बनने वाला है। दरअसल, 16 जनवरी 2026 को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर मंगल मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल 23 फरवरी 2026 तक रहने वाले हैं। ऐसे में यह अवधि कुछ राशि वालों के लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरी रहने वाली है। जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि, साहस, नेतृत्व क्षमता और उन्हें विरोधियों से राहत मिल सकता हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।



Budh Gochar: 2026 की शुरुआत में बुध करेंगे गोचर, इन राशियों की बढ़ेगी इनकम

Mangal Gochar in makar rashi 2026 these zodiac will get benefits and success
मेष राशि वालों के लिए मंगल का मकर राशि में गोचर चमत्कारी रहने वाला है। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का मकर राशि में गोचर चमत्कारी रहने वाला है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। आपका नौकरी में मान-सम्मान बढ़ने से लोगों पर भी प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक रूप से भी लाभ संभव है। हालांकि, मेष राशि वालों के जीवन में किसी खास की दस्तक भी संभव है। आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान में भी इजाफा होगा। मंगल के प्रभाव से लक्ष्य पूरा करने में कामयाबी हासिल होगी और करियर में सफल बनेंगे। नई आय के स्रोत खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

बुधवार को करें गुड़हल फूल के ये 4 उपाय, धन-धान्य और मानसिक शांति दोनों में वृद्धि

Mangal Gochar in makar rashi 2026 these zodiac will get benefits and success
घर में शुभ मांगलिक कार्यों के संयोग बनेंगे। रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें सफलता अवश्य मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों की कार्यक्षमता में सुधार होगा और आप कोई वाहन खरीदने में सफल बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बनेंगे। कर्क राशि वालों के लिए हालांकि, समय बदलावों से भरा हो सकता है, क्योंकि आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। समय-समय पर अचानक धन लाभ भी मिलने के योग है। घर में शुभ मांगलिक कार्यों के संयोग बनेंगे। रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

Guru Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में गुरु की एंट्री, इन राशि वालों की करियर में होगी बल्ले-बल्ले

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar in makar rashi 2026 these zodiac will get benefits and success
मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि

मकर राशि वालों के सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी क्षमता बेहतर होगी। भाग्य का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। वाहन, संपत्ति या नया घर खरीदने के योग बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही रुकावटें दूर होंगी।पैतृक संपत्ति की प्राप्ति भी संभव है। व्यक्तिगत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति संभव है। मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

 

Shukra Gochar: 2026 के पहले गोचर से चमक उठेगी इन राशि वालों की किस्मत, करियर में आएंगे बड़े परिवर्तन

Surya Gochar: 29 दिसंबर से मेष संग इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed