फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 17 To 23 June 2024 weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (17 To 23 June): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Jun 2024 06:11 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 16 Jun 2024 06:11 PM IST
सार

Saptahik vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह आपको अपने सोचे हुए कार्यों को समय से पूरा करने और उसमें अपेक्षित सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 17 To 23 June 2024 weekly scorpio Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृश्चिक

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह आपको अपने सोचे हुए कार्यों को समय से पूरा करने और उसमें अपेक्षित सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपने कार्यों को खुद ही पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने तथा अपने शुभचिंतकों की सलाह को इग्नोर करने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलने की आवश्यकता है तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार से जुड़ा बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।


इस सप्ताह आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए प्रतिस्पर्धियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के चलते आर्थिक दृष्टि से भी यह सप्ताह चुनौती भरा रहने वाला है। ऐसे में सप्ताह की शुरुआत से ही धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। यदि किसी के सामने आप अपने प्रेम का प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो सकारात्मक उत्तर के लिए आपको उचित समय का इंतजार करना चाहिए। चुनौती भरे समय में आपका लव अथवा लाइफ पार्टनर आपका मददगार साबित होगा। इस सप्ताह मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहें।  
विज्ञापन


उपाय : प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें तथा मंगलवार के दिन बजरंग बली को भगवा रंग की ध्वजा चढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed