{"_id":"6677d096d2ad963dc50ef497","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-24-to-30-june-2024-weekly-taurus-horoscope-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (24 To 30 June): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (24 To 30 June): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 23 Jun 2024 01:07 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:07 PM IST
सार
Taurus Weekly Horoscope: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आप जिस ओर अपना हाथ डालेंगे आपको उस ओर सफलता और धन की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वृषभ
विज्ञापन
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आप जिस ओर अपना हाथ डालेंगे आपको उस ओर सफलता और धन की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी भी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं कार्य विशेष में सफलता दिलाने वाली साबित होगी। व्यावसायिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। कारोबार के विस्तार अथवा नए काम को शुरू करने के लिए आप का बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपकी इस योजना को साकार रूप देने में आपके मित्रगण काफी मददगार साबित होंगे।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको पूरे सप्ताह सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में आप अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें तथा किसी भी प्रकार के नशे से स्वयं को दूर रखें। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े मसले को हल करने के लिए परिवार में एक राय बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा तथा श्री महालक्ष्मी अष्टकम स्तोत्र का पाठ करें।