फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 22-28 May weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (22-28 May): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 May 2023 11:07 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 21 May 2023 11:07 AM IST
सार

सप्ताह की शुरुआत में सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें जैसे मौसमी बीमारी या कोई पुरानी बीमारी उभरने से शारीरिक कष्ट मिल सकता है लेकिन उत्तरार्ध तक आपको स्वास्थ्य लाभ मिल जाएगा।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 22-28 May weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृष 

विज्ञापन

वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक साबित होगा। सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। सप्ताह की शुरुआत में सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें जैसे मौसमी बीमारी या कोई पुरानी बीमारी उभरने से शारीरिक कष्ट मिल सकता है लेकिन उत्तरार्ध तक आपको स्वास्थ्य लाभ मिल जाएगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। पूर्व में निवेश किए गए धन से लाभ संभव है। हालांकि इस सप्ताह भी किसी योजना या व्यापार में धन का निवेश करने पर लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। भविष्य में आप इसका बड़ा लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। हालांकि आपको धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता एवं भाई-बहनों का पूरा सहयोग समर्थन मिलता रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे निबटाने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रमणीय स्थल की यात्रा के योग बनेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं। देवी दुर्गा के किसी एक मंत्र का प्रतिदिन एक माला जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed