फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 15-21 Jan 2024 weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (15-21 Jan): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 Jan 2024 12:48 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 14 Jan 2024 12:48 PM IST
सार

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर और मनमुताबिक तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 15-21 Jan 2024 weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृष

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर और मनमुताबिक तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपने इष्टमित्रों और परिजनों आदि का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। करियर-कारोबार के क्षेत्र में आपको इस सप्ताह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको मनचाहा लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपके विचारों में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने सीनियर और सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए अपने काम को बेहतर तरीके से करने में कामयाब होंगे। कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। बाजार में फंसा हुआ धन अचानक से निकल सकता है। इस दौरान स्थायी संपत्ति भौतिक सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों के क्रय-विक्रय की योजना भी बन सकती है। सट्टा-लॉटरी से दूर रहें और अपने कर्म और बुद्धि के बल पर धन की प्राप्ति का प्रयास करें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। परिवार में एकता और प्रेम बना रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना में श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed