{"_id":"64d880931825e727880577a5","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-14-20-august-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (14-20 August): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (14-20 August): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 13 Aug 2023 12:40 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:40 PM IST
सार
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में मिलेजुले फल प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृषभ
विज्ञापन
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में मिलेजुले फल प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। आपके कामकाज में बदलाव या फिर आपके सिर पर अतिरिक्त कार्य का बोझ आ सकता है। इस दौरान आपको अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाना होगा और आज का काम कल पर टालने की आदत से बचना होगा, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ सकता है और आप अपने बॉस के गुस्से के शिकार हो सकते हैं। इस दौरान आपको किसी से उलझने की बजाय लोगों को मिलाजुला कर काम करने की आवश्यकता रहेगी। व्यावासायिक दृष्टि से यह सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए साधारण जाएगा, लेकिन उत्तरार्ध में आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। हालांकि इस दौरान आपके जीवन में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। वृषभ राशि के लोगों का मन इस दौरान घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर भी चिंंतित रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। किसी भी सूरत में अपने लव पार्टनर का विश्वास न खोएं अन्यथा बनी बात बिगड़ भी सकती है। सुखी दांपत्य जीवन के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें।