{"_id":"656c0f51903f16fb420bec3a","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-04-10-dec-2023-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (04-10 Dec): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (04-10 Dec): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 03 Dec 2023 01:13 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:13 PM IST
सार
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य लाभ और उन्नति प्रदायक रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृष
विज्ञापन
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य लाभ और उन्नति प्रदायक रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का अपेक्षकृत कम ही सहयोग मिल पाएगा। कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। निजी जीवन में विवाद या स्वजनों के साथ टकराव से बचने क लिए अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें और परिजनों की भावनाओं की कद्र करें। सप्ताह के मध्य में छोटे भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। इस दौरान माता-पिता से अपेक्षाकृत सहयोग न मिल पाने के कारण मन दुखी रहेगा। घर और बाहर लोगों के साथ अपना व्यवहार सही रखें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा कम हो सकती है। व्यवसाय के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभदायी और फलदायी साबित होगा। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में की गई डील का भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। उतावलेपन में कोई ऐसी गलती न करें, जिससे आपको सामाजिक बदनामी झेलनी पड़े। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने व्यस्तत जीवन से लाइफ पार्टनर के लिए समय जरूर निकालें और उसकी भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य उपासना करें तथा पूजा में आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।