फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 31 Oct- 6 Nov 2022 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (31 Oct- 6 Nov): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Oct 2022 12:19 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 30 Oct 2022 12:19 AM IST
सार

सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत और शत्रु दोनों से ही बचने की बहुत जरूरत रहेगी। इस दौरान जहां आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, वहीं आपके शत्रु भी आपके कामकाज में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 31 Oct- 6 Nov 2022 weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपना काम दूसरों के भरोसे छोड़ने या फिर उसे कल के लिए टालने से बचना होगा, अन्यथा न सिर्फ हाथ आई सफलता आपसे दूर हो सकती है बल्कि आपको बेवजह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत और शत्रु दोनों से ही बचने की बहुत जरूरत रहेगी। इस दौरान जहां आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, वहीं आपके शत्रु भी आपके कामकाज में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान आपको धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में धन लाभ तो होगा लेकिन खर्च की अधिकता उससे कहीं ज्यादा रहेगी। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या मनोरंजक स्थल की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। बीते सप्ताह किए गए किसी कार्य विशेष के लिए किया प्रयास के सुखद एवं सफल परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के अंत में प्रभावी लोगों से संपर्क होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह इस सप्ताह आपको अपने कदम फूंक-फूंक कर आगे बढ़ाने चाहिए, अन्यथा आपको नाहक ही परेशानियां उठानी पड़ सकती है। अपनी लव लाइफ को बचाए रखने के लिए उन लोगों से दूरी बनाए रखने जो आपको अक्सर भड़काने का काम करते हैं। खट्टी-मीठी तकरार के बीच आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।  
उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से शक्ति की साधना और श्रीसूक्त का पाठ करें।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed